फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul and Modi both are corrupt: Yogendra Yadav

राहुल और मोदी दोनों भ्रष्टाचारी: योगेंद्र यादव

Mon, 10 Feb 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Feb 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Modi both are corrupt: Yogendra Yadav

चर्चा है कि अगला लोकसभा चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी होगा, यह जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा होगा। दोनों ही भ्रष्टाचारी हैं। यह बात आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने कही।

विज्ञापन


यादव रेवाड़ी के राव तुलाराम पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल आज तक कॉमनवेल्थ घोटाले पर कुछ नहीं बोले और मोदी ने गुजरात में कोड़ियों के भाव उद्योगपतियों को जमीन बेची।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने एयरफोर्स और सैनिक विधवा को मांगने पर भी जमीन नहीं दी।

एलपीजी की दरें बढ़ाकर अंबानी ग्रुप को सोची समझी साजिश के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। क्योंकि गैस कंपनी इन्ही की है।

यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला होगा। जबकि मोदी इस पर बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं। यादव ने कहा कि आप पार्टी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और विधानसभा चुनावों में भी अपना पूरा दमखम दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी पांच मुद्दों स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, भ्रष्टाचार, जमीन घोटालों पर चुनाव लडे़गी। आम आदमी पार्टी गांव, किसान व खेती को सबसे आगे रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed