{"_id":"d3a4b7243635166fb4a1062f6bcbad93","slug":"ragistration-for-wild-life-trekking-on-gandhi-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग के शौकीन हैं, जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग के शौकीन हैं, जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं। गांधी जयंती की छुट्टी पर इसका आयोजन किया जा रहा है। फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट अक्टूबर के पहले हफ्ते में वाइल्ड लाइफ वीक मना रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत दो अक्टूबर को वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से नेचर वाइल्ड लाइफ ट्रैकिंग का आयोजन होगा। नेपली से कांसल फॉरेस्ट एरिया तक इस दिन सुबह 6 से रात 9.30 बजे तक ट्रैकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैकिंग केलिए डिपार्टमेंट की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जा रही है। वन विभाग के निदेशक संतोष कुमार ने बताया है कि जो लोग ट्रैकिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं उनको 28 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन
ट्रैकिंग के लिए 200 लोगों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। डिपार्टमेंट की तरफ से पहले 10 अक्टूबर को वाइल्ड लाइफ ट्रैकिंग के बारे में कहा गया था, लेकिन बाद में किसी कारण से रद्द कर दिया गया।