फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   radha grew up expecting justice

राधा को इंसाफ मिलने की बढ़ी उम्मीद

Thu, 20 Feb 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 20 Feb 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
radha grew up expecting justice
सेक्टर-चार के हरिपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के क्लासरूम में छड़ी की चोट से राधा की एक आंख की रोशनी जाने के मामले की प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को डीडीपीओ कपिल शर्मा ने स्कूल पहुंचकर बच्चों और टीचर से बातचीत की, लेकिन छड़ी लहराने वाला बच्चा गैरहाजिर था। इसलिए उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्कूल में 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची राधा और उसके परिजन भी पहुंचे।

पुलिस भी परिजनों से बातचीत के बाद इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। माना जा रहा है कि पीजीआई की रिपोर्ट और पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर एक-दो दिनों में आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीडीपीओ भी जल्द से जल्द उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

 
‘राधा जैसा किसी का हाल न हो’

राधा के पिता रामदास ने कहा कि उनकी सबसे छोटी बेटी की एक आंख की रोशनी चली गई। अब वह स्कूल प्रशासन से क्या उम्मीद करेंगे।

अब तो राधा के भविष्य की चिंता है कि वह पढ़ाई कैसे करेगी और आगे का जीवन कैसा होगा? उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी कार्रवाई करें, ताकि और किसी बच्चे का राधा जैसा हाल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed