{"_id":"6570daae8cc6db69ba017e18","slug":"race-for-admission-in-entry-classes-will-start-from-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-300154-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज से शुरू होगी एंट्री कक्षाओं में दाखिले की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज से शुरू होगी एंट्री कक्षाओं में दाखिले की दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में एंट्री कक्षाओं में दाखिले के लिए वीरवार से दौड़ शुरू हो जाएगी। शहर के 110 सरकारी स्कूलों में कुल 4960 सीटों पर दाखिले के लिए परिजन 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 16 जनवरी को विभाग योग्य बच्चों की सूची जारी करेगा और दो फरवरी को दाखिला पाने वाले बच्चों के नाम और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। 110 स्कूलों में कुल 124 सेक्शन बने हैं। सात से 20 दिसंबर तक अभिभावक स्कूल की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या परिसर में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 16 जनवरी को शिक्षा विभाग योग्य बच्चों की सूची साझा करेगा। दो फरवरी को बच्चों की चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। हालांकि प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्राथमिक कक्षा में स्कूल बच्चे के घर से एक से तीन किलोमीटर में होने का जिक्र करता है।
इसके तहत दाखिले में स्कूल से एक से तीन किलोमीटर की दूरी में रह रहे बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीट बचने पर बाहर के बच्चों को भी दाखिला मिल सकता है। शहर के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं पूर्व प्राथमिक एक, दो और तीन में 14000 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 से एंट्री क्लास में बच्चों का दाखिला शुरू किया। इस सत्र 3784 सीटों पर बच्चों ने एंट्री क्लास में दाखिला लिया जो अगले सत्र में बाल वाटिका में पढ़ेंगे। एंट्री क्लास में दाखिला राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार दी उम्र सीमा के अनुसार होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
दाखिले के लिए अंतिम तिथिः 20 दिसंबर 2023
योग्य बच्चों की सूचीः 16 जनवरी 2024
चयनित बच्चों और प्रतीक्षा सूचीः 2 फरवरी 2024