{"_id":"66c67ab67f4c3ad28d0cf0d7","slug":"quota-of-youth-and-women-will-increase-no-tickets-to-leaders-with-criminal-background-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-497250-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस का फार्मूला तय, हाईकमान का फैसला ही होगा सर्वमान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस का फार्मूला तय, हाईकमान का फैसला ही होगा सर्वमान्य
Thu, 22 Aug 2024 05:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:09 AM IST
सार
लोकसभा चुुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद से कांग्रेस का हौसला बुलंद है। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी विचार करेगी, लेकिन पहली प्राथमिकता पार्टी के प्रति वफादार और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े नेताओं को तवज्जो देने की रहेगी।
विज्ञापन
एक मंच पर भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन के लिए फार्मूला तय कर लिया है। हरियाणा कांग्रेस ने टिकट वितरण का पूरा अधिकारी पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वह सर्वमान्य होगा।
इसके लिए बुधवार को दिल्ली में हुई हरियाणा कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सोशल इंजीनियरिंग के तहत युवाओं, महिलाओं और बुरे वक्त में पार्टी के साथ खड़े रहे नेताओं को टिकटों में तवज्जो दी जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को टिकटें नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए बुधवार को दिल्ली में हुई हरियाणा कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर सोशल इंजीनियरिंग के तहत युवाओं, महिलाओं और बुरे वक्त में पार्टी के साथ खड़े रहे नेताओं को टिकटों में तवज्जो दी जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को टिकटें नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
दिया एकजुटता का संदेश
पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय सिंह यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। लंबे अरसे के बाद कांग्रेसी नेता एक मंच पर एकत्रित हुए और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। बैठक में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के अलावा चुनावी अभियान की रणनीति तय की गई। बैठक में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर व सुरेश गुप्ता के अलावा पूर्व स्पीकर डॉ़ रघुबीर सिंह कादियान व अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री आफताब अहमद सहित कमेटी के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन