{"_id":"a3f51f67b18fdd5ecc544bb1af079a4d","slug":"quarter-wife-poison-try-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर के लिए पत्नी को जहर खिलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर के लिए पत्नी को जहर खिलाने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 20 Sep 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुगरी इलाके में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की। महिला के बेटे ने हालत बिगड़ती देख उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी थाना डुगरी की पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की।
पीड़िता इंदू के बेटे आशुतोष ने कहा कि वह दो भाई हैं। उसने आरोप लगाया कि सुबह छह बजे के करीब उसका भाई रोहित बाथरूम गया, बाहर आने पर देखा कि उनका पिता अपने दो साथियों के साथ उनकी मां को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला रहा था। जब रोहित ने शोर मचाया तो पिता अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। रोहित ने तुरंत महिला हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी शिकायत की।
आशुतोष ने कहा कि पहले भी उसके पिता ने उनकी मां के साथ कई बार मारपीट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता उनके क्वार्टर पर कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।