फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purchase of EV vehicles increased in Punjab

पंजाब में बढ़ी ईवी वाहनों की खरीद: ईवी पाॅलिसी लांच होने के बाद बिक्री में आया 17 फीसदी का उछाल

Fri, 20 Sep 2024 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 12:17 PM IST
सार

पंजाब में बीते वर्ष कुल इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद का आंकड़ा इस साल अब तक ही पार हो गया है, जबकि त्योहारी सीजन आना बाकी है। नवरात्र, रामनवमी, अक्षय तृतीय, दीपावली और नए साल पर ईवी वाहनों की खरीद का ग्राफ इस बार अच्छे स्तर पर जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Purchase of EV vehicles increased in Punjab
Electric car - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब में इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) का क्रेज बढ़ रहा है। सरकार ने 21 फरवरी, 2023 को प्रदेश की ईवी पॉलिसी लॉन्च की थी। ईवी पॉलिसी आने के बाद से प्रदेश में इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद बढ़ी है। सूबे में बीते तीन वर्षों के दाैरान 2024 में 17 फीसदी तक ईवी वाहनों की खरीद बढ़ी है।

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि पंजाब में बीते वर्ष कुल इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद का आंकड़ा इस साल अब तक ही पार हो गया है, जबकि त्योहारी सीजन आना बाकी है। नवरात्र, रामनवमी, अक्षय तृतीय, दीपावली और नए साल पर ईवी वाहनों की खरीद का ग्राफ इस बार अच्छे स्तर पर जाने की उम्मीद है। बीते वर्ष पंजाब में कुल 25,743 इलेक्टि्रक और 13,667 हाइब्रिड वाहनों की खरीद हुई थी। इस वर्ष अब तक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद 26,014 तक पहुंच चुकी है, जबकि त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा इस बार 35 हजार के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

पंजाब में बढ़ रही कॉमर्शियल गाड़ियों की खरीद

पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के मुताबिक बीते दो से ढाई साल के अंतराल में प्रदेश में ट्रांसपोर्ट वाहनों की खरीद बढ़ी है, विशेषकर जो डीजल युक्त हैं। इनमें बस, टेंपो ट्रैवलर, ट्रांसपोर्ट वाहन और अन्य डीजल वाहन शामिल हैं। वर्ष 2021 में डीजल वाहनों की संख्या 77150, 2022 में 80963, 2023 में 89410 और 2024 में अब तक 71862 वाहन सड़काें पर उतर चुके हैं। आने वाले दिनों में कॉमर्शियल गाड़ियों की खरीद में इजाफा देखने को मिलेगा, क्योंकि पंजाब सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में टूरिस्ट वाहनों पर परमिट शुल्क घटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनांसू में 378.77 एकड़ में हाईटेक वैली बना रही सरकार

लुधियाना को उत्तर भारत का औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार गांव धनांसू में 378.77 एकड़ क्षेत्र में हाईटेक वैली विकसित कर रही है। यह वैली पंजाब स्माॅल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट काॅरपोरेशन की ओर से तैयार की जा रही है। 378.77 एकड़ जमीन के पूरे हिस्से के लिए नक्शा, योजना, चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू), ईआईए नोटिफिकेशन के तहत पर्यावरण क्लीयरेंस, रेरा आदि की मंजूरी पहले ही प्राप्त हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर 365 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

2024 में अब तक 4,67,567 वाहनों की हुई खरीद

माह                  इतने वाहन खरीदे गए
जनवरी                    54,735
फरवरी                    55,962
मार्च                       59,450
अप्रैल                     54,437
मई                        55,137
जून                       45,471
जुलाई                    57,013
अगस्त                   57,637
सितंबर                   27,725

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed