फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puppet Shon in Tagore Theatre

कठपुतलियों का शो देखना है तो आज आएं टैगोर थियेटर

Mon, 24 Feb 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
Puppet Shon in Tagore Theatre
स्पेन, बुल्गारिया और आयरलैंड के पपेट अब आपको सिटी ब्यूटीफुल में दिखाई देंगे। यह आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स यूटी चंडीगढ़ और टैगोर थिएटर सोसायटी द्वारा इशारा इंटरनेशनल पपेट थिएटर ट्रस्ट नई दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार केके शर्मा करेंगे। यह फेस्टिवल 24 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन


24 फरवरी

ढोला मारू
राजस्थान की प्रेम कथा पर आधारित पपेट शो युवा जोड़ों पर आधारित है।
देश-भारत
डायरेक्टर-पूरन भट
परफार्म-आकार पपेट थिएटर
भाषा-म्यूजिकल
समय-50 मिनट

25 फरवरी

सेवेन बेबी गोट्स
सेवेन बेबी गोट्स कहानी स्पेन की है। इसमें दिखाया गया है कि एक बकरी अपने बच्चों के लिए खाना लेने जंगल जाती है और इस बीच एक भेड़िया उसके बच्चों को खाने की योजना बनाता है। किसी तरह से बच्चे खुद को और अपनी मां को बचाते हैं।
विज्ञापन


देश- स्पेन
डायरेक्टर-एनिसिटो रोका
परफार्म-पाका ग्रेसिया, एनिसिओ रोका
भाषा-म्यूजिकल
समय-चालीस मिनट

26 फरवरी

द म्यूजिकल मेनगेरी
बोरिस हुंका (मल्टी इंस्ट्रूमेंटलिस्ट, इंप्रोवाइजर और कंपोजर) की म्यूजिकल कल्पनाओं पर आधारित यह शो मनोरंजन और शिक्षा पर संदेश देता है। इसमें एक्टर और पपेटियर थामस बेकर की स्किल्स आपको दिखाई देगी। यह स्टोरी है दो जू कीपर्स की। यह कहानी पहले ही दिन के एक्सपीरिएंस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-आयरलैंड
डायरेक्टर-थामस बेकर
परफार्म-थामस बेकर और बोरिस हुंका
भाषा-नान वर्बल, म्यूजिकल
समय-55 मिनट

27 फरवरी

पीटर एंड वूल्फ
एक सुबह जैसे ही सूरज ऊगता है। पीटर वंडर्स एक एडवेंचर के लिए निकलते हैं। वह एक मछली को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसके बाद एक तालाब में नौकायन करने चला जाता है। नौकायन के दौरान वह एक शार्क से मिलता है। यह म्यूजिकल स्टोरी बच्चों को काफी पसंद आएगी।

देश-यूके
निर्देशक-ड्रयू कोल्बी
परफार्म-ड्रयू कोल्बी
भाषा-नान वर्बल, म्यूजिकल
ड्यूरेशन-35 मिनट

28 फरवरी
टुंबा-लुंबा
यह शो बुल्गारिया के लोक कलाओं को दर्शाता है। टुंबा-लुंबा ड्रम और साउंड का एक मिश्रण है। यह एक रिद्म है जो कि हृदय की गति को तेज करता है।

देश-बुल्गारिया
डायरेक्टर-रिस्टीना अर्सेनोवा
परफार्म-नेदेलिना रोसेलिनोवा, रमयाना क्रालेवा, ड्यान रुसव, जोर्जी मिकोव।
भाषा-नान वर्बल, म्यूजिकल
समय-चालीस मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed