फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer Sidhu Moosewala YouTube account crossed 20 million subscribers

Sidhu Moosewala: मूसेवाला के Youtube पर 20M सब्सक्राइबर्स, भारत के पहले संगीत कलाकार जिसे मिली ये उपलब्धि

Tue, 11 Apr 2023 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 10:03 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके पिता बलकौर सिह की तरफ से उनके पुराने रिकॉर्ड गानों को रिलीज किया जा रहा है। सिद्धू की मौत के बाद से अब तक तीन गानों को रिलीज किया जा चुका है।

विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moosewala YouTube account crossed 20 million subscribers
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब अकाउंट के सब्सक्राइबर की संख्या 20 मिलियन हो गई है। इसके बाद से मूसेवाला की टीम काफी उत्साहित है। टीम की तरफ से बाकायदा सिद्धू के सभी हिट गानों के पोस्टर का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही इस कामयाबी का भी इसमें जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


टीम का दावा है कि सिद्धू भारत के सबसे अधिक सब्सक्राइब किए गए व्यक्तिगत कलाकार बन गए हैं। साथ ही वे यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले एकमात्र पंजाबी कलाकार भी हैं। उनके कुल यूट्यूब व्यूज अब तक 5.7 बिलियन से ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: पपलप्रीत है अमृतपाल का सबसे भरोसेमंद साथी, भगोड़े का हर कदम पर रहने व खाने-पीने का किया जुगाड़

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके पिता बलकौर सिह की तरफ से उनके पुराने रिकॉर्ड गानों को रिलीज किया जा रहा है। सिद्धू की मौत के बाद से अब तक तीन गानों को रिलीज किया जा चुका है। सभी गानों के व्यूज लाखों में रहे हैं। हालांकि उसमें से एक गाने SYL को यूट्यूब पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि वे बेहद खुश हैं कि अभी भी सिद्धू को चाहने वालों में कमी नहीं आई है। वे भी चाहते हैं कि सिद्धू को इंसाफ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed