फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi singer mani aujla program on new year eve

इस पंजाबी सिंगर को सुनना चाहते हैं तो आज पहुंचे यहां

Thu, 31 Dec 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
punjabi singer mani aujla program on new year eve

‘कुड़ी लंदन तो आई होनी है’ से ख्याति पाने वाले पंजाबी गायक मनी औजला ने कहा की समय के साथ गायकी का अंदाज भी बदल रहा है। बदलते समय के बीच यह संगीतप्रेमियों पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार के गाने पसंद करते हैं।

विज्ञापन


वह पारिवारिक गाने सुनना चाहते हैं या फिर शोर वाले। वह बुधवार को अन्य पंजाबी गायक सिमरन, राखी, मानक अली, बी मैस्ट्रो के साथ प्रेस क्लब में मौजूद रहे। ये सभी नए साल की पूर्व संध्या पर वीरवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता में गायक मनी औजला ने कहा की सोशल मीडिया के फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं।
विज्ञापन


हम लाखों खर्च करके एलबम तैयार करते हैं और उसके गानों को लोग इंटरनेट से बिना किसी भुगतान के इंटरनेट से डाउनलोड कर लेते हैं। एक जमाना था जब एक ही गायक की 35 लाख कैसेट बिकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह पता चलता था की कितने लोग उस गाने को सुन चुके हैं। आजकल के गायक यू ट्यूब पर थोड़े से हिट्स देखकर खुश हो जाते हैं पर वे यह नहीं समझ पाते हैं कि इससे उनका ही नुकसान हो रहा है।


गाने की पहचान होनी चाहिए
मनी ने बताया कि आजकल गायकी का स्वरूप बदल गया है।सारा सिस्टम बदल गया है। अब सुनने वाले को भी इस बात का ध्यान देना चाहिए की जो गाने उन्हें परोसे जा रहे हैं वह सही हैं या गलत। संगीत प्रेमियों को भी चाहिए कि वह पारिवारिक गानों को अधिक सुनें।

नया गाना और वेबसाइट लांच

इस मौके पर बिग बैंगर्स की ओर से नए साल पर आने वाल गाना ‘ओए होए’ रिलीज किया गया। वहीं  मानक अली की वेबसाइट www.manakali.com लांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed