फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Movie Promotion in Chandigarh

रोमांटिक कॉमेडी है ‘हो जावे जे प्यार’

Thu, 10 Jul 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Jul 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Movie Promotion in Chandigarh

प्रेस क्लब में मंगलवार दोपहर पंजाबी फिल्म ‘हो जाए जे प्यार’ की स्टार कास्ट पहुंची। पंजाब के एक छोटे से गांव की शीरिन आनंदिता 11 जुलाई को अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘हो जावे जे प्यार’ लेकर आ रही हैं। शीरिन ने इस फिल्म को लिखा भी है और निर्देशित भी किया है।

विज्ञापन


शीरिन ने कहा कि फिल्म की कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें नए कलाकारों को मौका दिया गया है। दोनों आपस में लड़ते हैं, लेकिन जैसे ही लड़के को पता चलता है कि लड़की को एक बीमारी है तो उसके प्रति उसका व्यवहार और नजरिया बदल जाता है। इसके बाद उसे अहसास होता है कि वह उसके बिना नहीं रह सकता और उन दोनों में प्यार हो जाता है।
विज्ञापन


शीरिन ने कहा कि एक महिला निर्देशक होने के नाते उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके पिता उनके फिल्मों के प्रति लगाव के खिलाफ थे। हालांकि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। उनके पति आर्मी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से था एक्टिंग का शौक
फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही फिरोजा कौर ने बताया कि वह कनाडा से हैं और यह उनकी पहली फिल्म है। वह कनाडा में ही स्टेज मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं और बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। फिल्म में फिरोजा के साथ मेन लीड में हैं जोरावार सिंह। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह मॉडल रहे हैं और इससे पहले कुछ एड में काम कर चुके हैं।


पंजाब की दूसरी फीमेल निर्देशक

शीरिन आनंदिता पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी फीमेल निर्देशक हैं। उनसे पहले सिर्फ मंजीत मान (गायक गुरदास मान की पत्नी) ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक थीं। मंजीत ने गुरदास मान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सुखमनी’ का निर्देशन किया था। इसके साथ ही इसी साल उन्होंने फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ का निर्देशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed