फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Kadhi

पंजाबी कढ़ी

Wed, 30 Oct 2013 03:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi Kadhi
रवलीन कौर, चंडीगढ़
विज्ञापन


पंजाबी खाने की बात हो और कढ़ी की बात न हो तो कोई मजा नहीं। कढ़ी ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है कि जो एक बार खा ले, वो इसका स्वाद कभी नहीं भूलता। यूं तो कढ़ी हर घर में बनती है। हर किसी का इसे बनाने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ लोग खट्टी तो कुछ चटपटी मसालेदार कढ़ी खाना पसंद करते हैं। यहां चंडीगढ़ की रवलीन जिस पंजाबी कढ़ी को बनाना सीखा रही हैं, उसमें बिल्कुल भी मसाला नहीं है। आइये देखते हैं, कैसे बनेगी पंजाबी कढ़ी।

पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने की सामग्री-
1 कप बेसन 1/4 कप कटा प्याज
1/4 कप कटा आलू
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच कटी अदरक
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
तेल
नमक

कढ़ी बनाने की सामग्री-
1/4 कप बेसन
1 कप दही
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चुटकी हींग
1 चम्मच मेथी
1 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार

विधि-
पकौड़ा बनाने की सामग्री को साथ में मिलाइये और उसमें आधा कप पानी डाल कर घोल तैयार कीजिये।
कढाई में तेल गरम करें और पकौड़ा तैयार करें।
पकौड़ों को सुनहरा भूरा होने तक तले।
दूसरी तरफ, दही को बेसन के साथ फेंट लें।
उसमें हल्दी, नमक और 3 कप पानी मिलाएं।
अब कढाई में तेल गरम कर के, उसमें मेथी और सूखी लाल मिर्च डाल कर तल लें।
फेटी हुई दही और बेसन के घोल को साथ में डाल कर उबाल लें।
आंच को धीमा कर दें और कढ़ी को 15 मिनट तक पकने दें।
अब घोल में लाल मिर्च पाउडर और कढी पकौडे़ डाल कर धीमी आंच पर थोड़ी देर के लिये पकाएं।
पंजाबी कढ़ी तैयार है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed