फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election, Congress vs Akali Dal vs AAP

पंजाब पंचायत चुनाव: मारपीट के आरोप में सुखबीर बादल के खिलाफ केस दर्ज, 58.10% मतदान

Thu, 20 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election, Congress vs Akali Dal vs AAP
पंजाब में चुनाव
पंजाब में बुधवार को अनेक स्थानों पर फायरिंग, पथराव, हिंसक झड़पों और बूथ पर कब्जे के प्रयास की घटनाओं के बीच जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए मतदान संपन्न हो गया। फिरोजपुर, तरनतारन और लुधियाना में अकालियों-कांग्रेसियों में टकराव हुआ जिसमें 42 लोग जख्मी हो गए। सूबे में कुल 58.10 फीसदी मतदान हुआ। नतीजे 22 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुक्तसर में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मुक्तसर के एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 55 वर्षीय जतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जतिंदरपाल ने आरोप लगाया कि लंबी क्षेत्र के किलियांवाली में सुखबीर के काफिले ने बूथ के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया। सुखबीर के साथ आए युवाओं ने उनकी और उनके साथी की पिटाई की और गाड़ी तोड़ दी।
विज्ञापन


जिला परिषद चुनाव के दौरान मुक्तसर की किलियांवाली मंडी में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की मौजूदगी में एक कांग्रेसी वर्कर की पिटाई करने के मामले में थाना लंबी पुलिस ने कांग्रेस नेता जतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर सुखबीर बादल और सौ लोगों खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस केस में सुखबीर के सौ अज्ञात साथियों को नामजद किया गया है, जिनकी शिनाख्त पुलिस सीसीटीवी फुटेज से करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लंबी प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदरपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि बुधवार को चुनाव के दौरान जब वह अपने साथी के साथ इनोवा गाड़ी पर जा रहे थे तभी सुखबीर बादल के साथ काफिले में आए अकाली वर्करों ने सुखबीर की मौजूदगी में उनके साथी को पीटा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जो सौ लोग नामजद किए गए हैं, उनकी शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बिना किसी दबाव से अपना काम कर रहीं है। दूसरी ओर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी बयान जारी कर कहा है कि उन पर झूठा केस दर्ज किया गया है। कांग्रेसी नेता की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोप सरासर झूठे हैं।
 

पठानकोट और बरनाला में मतदान का बहिष्कार

Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti Election, Congress vs Akali Dal vs AAP
पंजाब में चुनाव
मतदान के दौरान कई जिलों में हिंसा की घटनाएं हुईं। फिरोजपुर जिले के गांव झोंक हरिहर में अकालियों और कांग्रेसियों के बीच पत्थरबाजी हुई। वहीं गांव ढींढसा और बस्ती अजीज वाली में फायरिंग के मामले सामने आए हैं। इस जिले में वजीदपुर, सांइया वाला, ढींढसा में कुछ लोगों ने बूथों पर कब्जा करने की कोशिश भी की, जिससे मतदान काफी समय तक रुका रहा। जिले में हिंसा की घटनाओं में 33 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

लुधियाना जिले के गिलजेवाला में अकाली और कांग्रेसी वर्करों के बीच झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमे दो लोग जख्मी हुए। तरनतारन जिले में अकालियों-कांग्रेसियों के बीच झड़पों में सात शिअद समर्थकों के घायल होने की खबर है।

तरनतारन जिले में अकालियों-कांग्रेसियों के बीच झड़पों में सात शिअद समर्थकों के घायल होने की खबर है। जिन इलाकों में हिंसा व बूथ कब्जाने की घटनाएं हुई हैं, वहां रिटर्निंग अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी दोबारा मतदान का फैसला लेंगे। रिटर्निंग अफसरों की रिपोर्ट सीईओ कार्यालय में देर रात तक पहुंच जाएंगी।

राज्य में चुनाव के लिए 53 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। मोगा जिले में कुछ नकाबपोश लोगों ने बूथों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उन बूथों पर चुनाव रद्द कर दिया गया। इस जिले में माछीके में भी पथराव, वाहनों की तोड़फोड़ और बूथों पर कब्जे की नाकाम कोशिशों की खबर है।

पठानकोट के धारकलां और बिरकुली जोन में सड़कें व पुल न बनने के विरोध में लोगों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया जबकि चक्क धारीवाल में पोलिंग बूथों पर गलत बैलेट पेपर पहुंच जाने के कारण मतदान का काम काफी देर से शुरु हुआ। रोपड़ के गांव भयोरा और लोहगड़ फिड्डे में वोटर सूची से नाम कटने के लेकर काफी देर तक विवाद हुआ। बरनाला के धौला जोन में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। गांव के लोग पोलिंग बूथों के सामने काली झंडियां लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहे।

मानसा में सबसे अधिक और तरनतारन में सबसे कम मतदान
22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के लिए बुधवार को 17268 पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। जिला बठिंडा में 55 फीसदी, बरनाला और फिरोजपुर में 57 फीसदी, फतेहगढ़ साहिब में 64 फीसदी, फरीदकोट में 63 फीसदी, गुरदासपुर में 47 फीसदी, होशियारपुर में 50.86 फीसदी, जालंधर में 51.6 फीसदी, कपूरथला में 60, लुधियाना में 57, मोगा में 57, श्री मुक्तसर साहिब में 58, मानसा में 71.66, पटियाला में 62, पठानकोट में 57, रोपड़ में 61, संगरूर में 65, एसएएस नगर में 65, एसबीएस नगर में 60.37 फीसदी और तरनतारन में 43.77 फीसदी, अमृतसर में 52 फीसदी, फाजिल्का और संगरूर में 64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed