फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab youth congress workers protest in Chandigarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री का आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

Wed, 02 Dec 2020 03:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab youth congress workers protest in Chandigarh
चंडीगढ़ में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। - फोटो : ANI

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी कहे जाने के विरोध में बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आवास घेरने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर की गई पत्थरबाजी में एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार को गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारी किसानों को अपने राज्य में प्रवेश से रोकने के लिए बल प्रयोग करवाया था और उनको खालिस्तानी कहा था। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास घेरने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से काफिले के रूप में यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास के लिए निकले। कुछ ही दूरी पर उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। विरोध करने पर पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया।

विधायक परगट सिंह घायल से मिले, घटना की निंदा की

पत्रकारों के घायल होने की घटना पर चंडीगढ़ के पत्रकारों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्वों ने इस राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान जानबूझकर मीडिया को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की। उधर, कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने इस घटना की निंदा की। परगट सिंह एमएलए होस्टल स्थित हरियाणा सरकार की डिस्पेंसरी में घायल पत्रकार से मिलने भी पहुंचे।



केंद्र के इशारे पर किसानों पर अत्याचार कर रही मनोहर सरकार
बरिंदर ढिल्लों ने अपने मार्च के दौरान कहा कि मनोहर लाल सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर किसानों पर अत्याचार कर रही है, जबकि आज हर वर्ग किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रवेश न मिलने पर इस समय किसान हरियाणा की सीमा के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हरियाणा सरकार को ऐसे समय में किसानों को प्रदर्शन स्थल पर सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। 



उन्होंने आगे कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बेतुके बयान जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पहले भी किसानों के साथ थी और आगे भी किसानों का साथ देती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed