फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Youth Congress protested NEET

Chandigarh News: पंजाब यूथ कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी के गेट पर नीट परीक्षा को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jul 2024 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab Youth Congress protested NEET
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूथ कांग्रेस की अगुआई में शनिवार को सेक्टर-14 पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट पर नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पंजाब विश्वविद्यालय में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की मौजूदगी में चल रहे दीक्षांत समारोह में पहुंचकर नीट परीक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीजीआई के सामने वाले यूनिवर्सिटी के गेट पर ही उन्हें रोक लिया। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि वह राज्यपाल से मिलकर उन्हें बताना चाहते हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ हो रहा है। जिस तरह पेपर लीक हो रहे है। उस हिसाब से वह फर्जी डिग्रियां बांट रहे हैं। युवाओं व देश का नुकसान हो रहा है।


कांग्रेस नेता व समर्थक सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से वहां पर सुरक्षा पहरा मजबूत कर दिया गया था। कांग्रेस नेता पंजाब यूनिवर्सिटी में पहुंचे पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात की मांग पर अड़े थे। इस दौरान पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी तक मार्च भी निकाला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा में हुई धांधली से युवाओं का भविष्य खराब हो गया है। अब वह समय आ गया है जब पीजीआई में लोग जान बचाने के लिए नहीं गंवाने के लिए आएंगे, क्योंकि यहां पर फर्जी डिग्री वाले डॉक्टर बैठे होंगे। वह लोगों का इलाज तो नहीं कर पाएंगे। नीट परीक्षा को लेकर पंजाब कांग्रेस शुरू से ही आक्रामक है। कांग्रेस का यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इसमें सारे विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और वर्कर शामिल हुए थे। इसके बाद एनएसयूआई की तरफ से प्रदर्शन किया गया, जबकि आज पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed