फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab will get ten racks of DAP fertilizer from the Center

पंजाब: नहीं होगी खाद की किल्लत, केंद्र देगा डीएपी के 10 रैक, प्रदेश कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

Wed, 20 Oct 2021 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 01:55 AM IST
सार

पंजाब के कृषि मंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने पंजाब में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर चर्चा की एवं मांग के मुताबिक राज्य को डीएपी खाद दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Punjab will get ten racks of DAP fertilizer from the Center
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से चर्चा करते पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पंजाब में डीएपी खाद की किल्लत नहीं होगी। केंद्र सरकार की ओर से डीएपी के 10 रैक सूबे को दिए जा रहे हैं। पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने केंद्रीय कृषि मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर खाद की समस्या पर चर्चा की है। जिसके बाद केंद्र ने सूबे को आश्वासन दिया है कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस सीजन के लिए पंजाब ने 5.50 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग थी, लेकिन केंद्र ने 1.97 लाख एमटी खाद आवंटित की थी।

विज्ञापन


इस माह के लिए 1.97 लाख मीट्रिक टन के आवंटन के मुकाबले पंजाब के पास खाद की उपलब्धता 33000 मीट्रिक टन ही थी। खाद की कमी को देखते हुए कृषि मंत्री ने केंद्र को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह केंद्रीय मंत्री से पंजाब के कृषि मंत्री की मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने सूबे में डीएपी की कमी को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद कृषि मंत्री ने बताया कि खाद की कमी को लेकर पहले भी दो पत्र केंद्र को लिखे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। केंद्र की ओर से पंजाब को 10 डीएपी, 5 एमपी और 2 एसएसपी के रैक दिए जा रहे हैं। जल्द ही वह पंजाब पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सीजन के लिए केंद्र से 5.50 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग रखी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने 1.97 लाख मीट्रिक टन ही आवंटित किया था। इसमें भी अभी तक 55 प्रतिशत ही खाद पहुंची थी, किसानों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर समस्या पर चर्चा की गई थी। 

यह भी पढ़ें: केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप: मंत्री राणा गुरजीत बोले- बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ने से बुरे आर्थिक दौर में जाएगा पंजाब


शिअद ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब में हो रही खाद की किल्लत के लिए शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया है। शिअद नेता प्रोफेसर चंदूमाजरा ने आरोप लगाया है कि सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और उन्हीं की पार्टी के लोग कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

 

केंद्र पंजाब के साथ खाद को लेकर सौतेला व्यवहार कर रहा है। अभी तक हरियाणा को 89 प्रतिशत, यूपी को 170 प्रतिशत और राजस्थान को 88 फीसदी डीएपी का कोटा आवंटित किया गया है, जबकि पंजाब को सिर्फ 41 प्रतिशत ही खाद आवंटित की गई है। पंजाब की ओर से केंद्र के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है। -रणदीप सिंह नाभा, कृषि मंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed