{"_id":"6482ddf36aa57c8a060fe3b6","slug":"punjab-weather-update-crisis-on-direct-sowing-of-paddy-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की सीधी बुवाई पर संकट: पंजाब को चाहिए लगातार 20 दिन धूप, मौसम विभाग की भविष्यवाणी-अगले चार दिन बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की सीधी बुवाई पर संकट: पंजाब को चाहिए लगातार 20 दिन धूप, मौसम विभाग की भविष्यवाणी-अगले चार दिन बरसात
Fri, 09 Jun 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:38 PM IST
सार
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की सीधी बुवाई उसी हालात में की जा सकती है, जब बुवाई के बाद कम से कम 20 दिन तक बारिश न हो। अगर इस अवधि के दौरान बारिश हो जाती है या खेत को पानी लगता है तो बोया हुआ धान का दाना या तो बाहर आ जाता है या फिर पानी से खेत में ही एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ता है।
विज्ञापन
धान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार के लिए इस साल निर्धारित किए गए लक्ष्यों पर, बुवाई शुरू होने से पहले ही पानी फिरता दिखाई दे रहा है। राज्य में गर्मी के इस मौसम में लगातार चल रही बेमौसम बारिश ने मूंग की बुवाई करने वालों के हौसले पस्त कर दिए, वहीं 10 जून से शुरू हो रही धान की बुवाई को भी झटका लगा है। लगातार बारिश के मद्देनजर किसान अब धान की पुराने तरीके से बुवाई करने की ही तैयारी में जुट गए हैं।
कृषि विभाग का मानना है कि अगर अगले 20 दिन भी राज्य में लगातार धूप निकले तो धान की सीधी बुवाई का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है लेकिन मौसम विभाग के अनुमान कुछ ओर ही स्थिति प्रस्तुत कर रहे हैं। विभाग ने चालू हफ्ते में भी राज्य के अनेक हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है और जून के पूरे महीने में पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़े-थोड़े अंतराल पर बारिश और आंधी का मौसम चलता रहेगा।
विज्ञापन
कृषि विभाग की तरफ से इस साल 50 फीसदी रकबे में धान की सीधी बुवाई का लक्ष्य रखा था लेकिन बारिश को देखते हुए अब विभाग यह आंकड़े जुटा रहा है कि कितने किसानों ने सीधी बुवाई शुरू की थी, क्योंकि बीते एक महीने से हर दूसरे-तीसरे दिन बारिश ने सीधी बुवाई वाले बीजों को खराब कर दिया है।
सीधी बुवाई के लिए रखी 450 करोड़ की राशि
पंजाब सरकार ने इस साल धान की सीधी बुवाई के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 450 करोड़ रुपये की राशि रखी है। सरकार ने इस उम्मीद के साथ कि सीधी बिजाई से भूजल की 15-20 फीसदी बचत हो सकेगी, धान की सीधी बिजाई का 30 लाख एकड़ (12 लाख हेक्टेयर) क्षेत्रफल का लक्ष्य भी तय किया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा हिदायत जारी की जा चुकी है कि इस साल धान की रिवायती बुवाई के बजाय 12 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस (डीएसआर) तकनीक अपनाई जाए लेकिन मौसम ने इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं पैदा कर दी हैं।
पंजाब में बीते एक हफ्ते में सामान्य से 20 फीसदी पड़ी ज्यादा बारिश
पंजाब में बीते एक हफ्ते में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश पड़ी है। विभाग के मुताबिक 5.4 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 6.5 एमएम बारिश पड़ी। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले चार दिन पंजाब में कईं जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 11 व 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना में बनेगी पंजाब की पहली मॉडर्न जेल, नहीं चलेंगे फोन, ग्राउंड फ्लोर पर लगेगी अदालत