फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab first ultra-modern jail will be set up in village Gorsia Kader Bakhsh of Ludhiana

Punjab: लुधियाना में बनेगी पंजाब की पहली मॉडर्न जेल, नहीं चलेंगे फोन, ग्राउंड फ्लोर पर लगेगी अदालत

Fri, 09 Jun 2023 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:13 PM IST
सार

जेल विभाग का अत्याधुनिक दफ्तर मोहाली में स्थापित किया जाएगा। सेक्टर 68 में एक एकड़ जगह में यह स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर में दी। सीएम जेल विभाग में शामिल होने वाले जेल वार्डन को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
Punjab first ultra-modern jail will be set up in village Gorsia Kader Bakhsh of Ludhiana
संगरूर पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब की पहली अति मॉडर्न जेल लुधियाना के गांव गोरसिया कादर बख्श में स्थापित होगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जेल की खास बात यह होगी कि इसमें किसी तरह का फोन आदि नहीं चल पाएगा। दूसरा कैदियों को पेशी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जेल के अंदर ही अदालत स्थापित की जाएगी। जेल के ग्राउंड फ्लोर पर रोजाना अदालत चलेगी। कैदियों के केस मौके पर ही सुने जाएंगे। इससे पुलिस का कैदियों को अदालत तक ले जाने का समय और ड्यूटी बचेगी। 
विज्ञापन


वहीं जेल विभाग का अत्याधुनिक दफ्तर मोहाली में स्थापित किया जाएगा। सेक्टर 68 में एक एकड़ जगह में यह स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर में दी। सीएम जेल विभाग में शामिल होने वाले जेल वार्डन को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को अपडेट करने की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि अपराधी अब अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। हमारा फर्ज बनता है कि हमारी भी बेहतर हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tweet War: सीएम पर फिर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब में गठित होगी सड़क सुरक्षा फोर्स
सीएम ने बताया कि पंजाब में रोजाना सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत होती है। अगर एक साल की बात की जाए तो यह आंकड़ा 5000 के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में हम जल्दी ही एक सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने जा रहे हैं। जो सिर्फ सड़क हादसों और सड़क सुरक्षा से जुड़ा काम करेगी। यह टीम ही सड़क नियम तोड़ने वाले चालकों पर नजर रखेगी। हादसों में घायलों को अस्पताल लेकर जाएगी। 


इनके पास अत्याधुनिक वाहन और यंत्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे थानों के मुलाजिमों पर काम का अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा। थानों का काम निरंतर चलेगा। लोगों को इंसाफ के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

गूगल करेगा पंजाब पुलिस को अपडेट
सीएम ने बताया कि जल्दी ही पंजाब पुलिस को गूगल की मदद से अपडेट किया जाएगा। पुलिस के बेड़े में नई आधुनिक गाड़ियां शामिल की जाएंगी। सबसे पहले गाड़ियां थानों और चौकियों को दी जाएंगी। क्योंकि इन्हीं लोगों को सबसे ज्यादा अपराधियों का पीछा करना पड़ता है । इसके अलावा जेल विभाग में 351 पद भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed