फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather update Coldness increased due to continuous rain

Punjab Weather: लगातार बरसात से बढ़ी ठंडक, दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 05 Feb 2024 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 08:50 AM IST
सार

पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसका असर पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी हुआ है। रविवार को भी चंडीगढ़, मोहाली, हिसार, अंबाला, लुधियाना और पटियाला समेत दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। मंगलवार के बाद से मौसम साफ होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Punjab Weather update Coldness increased due to continuous rain
पंजाब का मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शनिवार रात व फिर रविवार को लगातार बरसात से ठंड बढ़ गई है। बारिश से पंजाब में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है और यह सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यैलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पंजाब में कईं जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी पड़ सकती है। विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री (सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 13.3 डिग्री (सामान्य से 6.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 16.4 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 13.0, एसबीएस नगर का 13.5, बरनाला का 15.0, फरीदकोट का सबसे अधिक 16.7, जालंधर का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 8.0 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर का पारा 10.4, लुधियाना का 11.1, पटियाला का 11.6, पठानकोट का 9.4, बठिंडा का 8.6, फरीदकोट का 12.7, एसबीएस नगर का 11.0, बरनाला का 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज अमृतसर में 4.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 2.2, पटियाला में 5.4, पठानकोट में 1.6, बठिंडा में 1.0, फरीदकोट में 2.0, गुरदासपुर में 1.3, एसबीएस नगर में 1.1, फतेहगढ़गढ़ साहिब में 1.5, जालंधर में 2.5, मोगा में 1.0, रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश प़ड़ी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed