फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Bathinda coldest in punjab

Punjab Weather News: दिन के तापमान में मामूली उछाल, बठिंडा सबसे ठंडा तो पटियाला रहा गर्म

Sun, 27 Nov 2022 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 10:39 PM IST
सार

बठिंडा के बाद फरीदकोट का न्यूनतम तापमान सात डिग्री, मोगा व अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.4, होशियारपुर का 7.7, फिरोजपुर का भी 7.7, बरनाला का 7.9, गुरदासपुर का 7.8, लुधियाना का 7.8 और पठानकोट का 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather News Bathinda coldest in punjab
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रविवार को दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले मामूली उछाल देखने को मिला, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। रविवार को पंजाब में 6.2 डिग्री तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा और सबसे अधिक 29 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन


पंजाब में रविवार के अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री का उछाल देखने को मिला। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। उधर, न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले पांच दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी लेकिन राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। साथ ही अगले पांच दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


बठिंडा के बाद फरीदकोट का न्यूनतम तापमान सात डिग्री, मोगा व अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.4, होशियारपुर का 7.7, फिरोजपुर का भी 7.7, बरनाला का 7.9, गुरदासपुर का 7.8, लुधियाना का 7.8 और पठानकोट का 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed