फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather : Fog in Ludhiana, temperature dips  

सर्दी का सितम : कोहरे में लिपटा पंजाब, लुधियाना में दो डिग्री तक गिरेगा तापमान

Fri, 25 Dec 2020 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab Weather : Fog in Ludhiana, temperature dips  
लुधियाना में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : ANI
पंजाब में क्रिसमस की सुबह कोहरे में लिपटी आई। लुधियाना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री था। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री तक रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या का जश्न भी कड़ाके की ठंड के बीच मनाना पड़ सकता है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले कुछ दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लगातार हवा चलेगी। इसके चलते तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। सुबह के समय उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, लौटेगी दिन की ठंड, गिरेगा रात का तापमान 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर अगले दो दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्से बेहद भीषण शीत लहर की चपेट में रहेंगे। 24 व 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 24-25 दिसंबर तक शीत लहर का असर रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed