{"_id":"5fe570ca908986700948793b","slug":"punjab-weather-fog-in-ludhiana-temperature-dips","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम : कोहरे में लिपटा पंजाब, लुधियाना में दो डिग्री तक गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम : कोहरे में लिपटा पंजाब, लुधियाना में दो डिग्री तक गिरेगा तापमान
Fri, 25 Dec 2020 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।
- फोटो : ANI
पंजाब में क्रिसमस की सुबह कोहरे में लिपटी आई। लुधियाना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री था। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री तक रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या का जश्न भी कड़ाके की ठंड के बीच मनाना पड़ सकता है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले कुछ दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लगातार हवा चलेगी। इसके चलते तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। सुबह के समय उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है।
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, लौटेगी दिन की ठंड, गिरेगा रात का तापमान
विज्ञापन
खासतौर पर अगले दो दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्से बेहद भीषण शीत लहर की चपेट में रहेंगे। 24 व 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 24-25 दिसंबर तक शीत लहर का असर रहेगा।

Punjab: Foggy conditions in Ludhiana as the minimum temperature is expected to remain at 2 degrees Celsius today and tomorrow pic.twitter.com/fe2HLJU6Wk
— ANI (@ANI) December 25, 2020