फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance bureau questioned mohali mayor in disappropriate assets

Punjab: आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे मोहाली के मेयर, विजिलेंस ने सात घंटे की पूछताछ

Thu, 11 May 2023 08:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 08:05 AM IST
सार

अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि जो भी सवाल उनसे पूछे गए, उन्होंने अधिकतर सवालों का जवाब दिया है। जिन सवालों के जवाब उनके पास नहीं थे, इसके लिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो की टीम से समय मांगा है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance bureau questioned mohali mayor in disappropriate assets
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बाद अब उनके छोटे भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पर भी शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने बुधवार को करीब सात घंटे उनसे पूछताछ की। उनकी संपत्ति से लेकर कारोबार के संबंध में जवाब तलब किए गए। 
विज्ञापन


विजिलेंस द्वारा उनसे अब 25 मई को दोबारा पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस ने सवालों का प्रोफार्मा भी दिया है, जिसे भरकर उन्हें अधिकारियों को सौंपना है। हालांकि जीती सिद्धू ने कहा कि जब भी राज्य में नई सरकार आती है तो वह पुरानी सरकार के लोगों को परेशान करती है। यह सरकार भी कुछ इसी तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन


मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के आफिस में सुबह 11 बजे के करीब पहुंच गए थे। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गठित स्पेशल टीम ने उनसे सवाल जवाब किए। सूत्रों के अनुसार अधिकतर सवाल उनकी प्रॉपर्टी और शराब कारोबार से संबंधित थे। इसके साथ ही अवैध खनन और निगम में विकास कार्यों जुड़े कामों को लेकर भी उनसे सवाल जवाब किए गए । विजिलेंस ने उन सभी शिकायतों को अपनी जांच में हिस्सा बनाया है, जो कि उनके खिलाफ विभिन्न लोगों द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि जो भी सवाल उनसे पूछे गए, उन्होंने अधिकतर सवालों का जवाब दिया है। जिन सवालों के जवाब उनके पास नहीं थे, इसके लिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो की टीम से समय मांगा है। उन्होंने बताया कि उनके पास अपनी संपत्ति व अन्य सारी चीजों के दस्तावेज हैं। याद रहे कि इससे उनके बड़े भाई पूर्व सेहतमंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से 23 अप्रैल को पूछताछ हुई थी, जबकि पांच मई को उन्हें दोबारा बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने दस्तावेज जुटाने के लिए और समय मांग लिया था।

इन चीजों का देना होगा हिसाब
विजिलेंस ने अब उनकी सारी फर्मों, खुद व पारिवारिक मेंबरों के बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी का सारा रिकॉर्ड मांगे हैं। प्रोफार्मा में सारी डिटेल दी गई है। जिसे उन्हें भरकर देना होगा। इसके साथ ही इस संबंधी दस्तावेज भी सौंपने होंगे। फिर विजिलेंस द्वारा उक्त सारी चीजों की अपने स्तर पर पड़ताल की जाएगी। इसके बाद प्रॉपर्टी की पैमाइश की जा सकती है।


कई नेताओं पर चल रही है जांच
विजिलेंस ब्यूरो इस समय कई पूर्व मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की मामले की जांच कर रही है। करीब एक दर्जन के करीब नेताओं के खिलाफ जांच चल रही है। जबकि कुछ कांग्रेस के कई नेताओं को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया गया। इनमें साधु सिंह धर्मसोत से लेकर भारत भूषण आशू तक कई नाम शामिल है। इसके अलावा सीनियर पुलिस अधिकारी आशीष कपूर को डेढ़ करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed