फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Video of argument between Jaito MLA and traffic policeman goes viral

Punjab: जैतो के विधायक और यातायात पुलिसकर्मी के बीच बहस, वीडियो वायरल, एक दूसरे पर बदसलूकी के आरोप

Mon, 24 Jul 2023 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-22 चौकी में डीडीआर दर्ज की गई है। बीते रविवार शाम की घटना बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेंस और शिअद ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Punjab: Video of argument between Jaito MLA and traffic policeman goes viral
जैतो के विधायक और यातायात पुलिसकर्मी के बीच बहस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला फरीदकोट (पंजाब) के जैतो विधानसभा हलका विधायक अमोलक सिंह पर चंडीगढ़ के यातायात पुलिसकर्मी से बदसलूकी के आरोप लगे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी और विधायक के बीच बहस हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बीते रविवार शाम का है, जब विधायक अपनी गाड़ी में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-22 में जाम लगता देख यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इस बीच विधायक ने पुलिसकर्मी के मोबाइल पर हाथ मारा, जिससे वह विधायक की वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता सब इंस्पेक्टर लक्खा सिंह ने सेक्टर-22 पुलिस चौकी को घटना की शिकायत दी है, जिसके संबंध में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। उधर, जानकारी मिली है कि विधायक अमोलक सिंह ने भी इस घटना की जानकारी चंडीगढ़ की एसएसपी को दी है और पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। एक ओर जहां सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट कर इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और एसएसपी से पूछा है कि अभी तक मामले में एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि क्या आम आदमी पार्टी ने इसी बदलाव का वादा किया था।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विधायक अपनी गाड़ी से कहीं कहीं जा रहे थे। सेक्टर-22 में जाम के चलते ट्रैफिक मैनुअल कर दिया गया था। सब इंस्पेक्टर लक्खा सिंह पुलिस टीम समेत जाम खुलवा रहे थे। इस बीच उन्होंने विधायक की गाड़ी को रोक दिया। इस पर उनका गनमैन उतरकर आया और कहा कि गाड़ी में विधायक बैठे हैं। इसी के बाद विधायक और पुलिस टीम के बीच बहस शुरू हो गई। घटना रविवार शाम लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है।

विधायक अमोलक सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी बदसलूकी करते हुए अपना मोबाइल फोन मेरे चेहरे के बिल्कुल पास ले आया था, जिसे उन्होंने हाथ से पीछे किया था। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले भी उक्त पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की थी। मामले में एक ओर जहां पुलिसकर्मी ने विधायक पर रौब दिखाते हुए उनके साथ बदसलूकी करने और धमकाने का आरोप लगाया है, वहीं विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed