फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Teachers Association elections

पूटा चुनाव: पांच में से चार पदों पर गिल ग्रुप का कब्जा

Thu, 24 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Teachers Association elections
पांच में से चार पदों पर गिल ग्रुप का कब्जा
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में पांच मुख्य सीटों में से चार पर प्रो. राजेश गिल गुट ने कब्जा कर लिया। प्रो. राजेश गिल ने जहां प्रधान पद जीता, वहीं उनके ग्रुप से प्रो. अनिल कुमार ने उप प्रधान, प्रो. जेके गोस्वामी ने सचिव और अमनदीप सिंह ने कैशियर पद का चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन


वहीं डॉ. जतिंद्र ग्रोवर ग्रुप सिर्फ एक संयुक्त सचिव का पद ही जीत पाया, जिस पर डॉ. नरेश कुमार का कब्जा हुआ है। सबसे नजदीकी भिड़ंत इसी पद पर हुई। क्योंकि डॉ. नरेश कुमार अपने विरोधी डॉ. जेएस सहरावत से सिर्फ 12 वोट ही ज्यादा ले पाए। उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 28 वोट रद्द हुए, वहीं सचिव पद की वोटिंग में 31, संयुक्त सचिव पद पर 46 और खजांची पद की वोटिंग में 56 वोट रद्द माने गए।
विज्ञापन


जीतने केबाद प्रो. राजेश गिल ने कहा कि उनका पहला मकसद पूटा में फिर से टीचर्स केबीच विश्वास पाना है। क्योंकि इतनी वोट रद्द हुई हैं, उससे जाहिर है कि टीचर्स पूटा में अपना विश्वास नहीं जता रहे। गिल ने कहा कि सभी मिलकर पीयू के हित में और टीचर्स केहित में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा वोटों का क्रम

Punjab University Teachers Association elections
पांच में से चार पदों पर गिल ग्रुप का कब्जा
प्रधान
प्रो. राजेश गिल-359
डॉ. जतिंद्र ग्रोवर- 268

उप प्रधान
प्रो. अनिल कुमार-328
डॉ. दीप्ती सरिन-275

सचिव
प्रो. जेके गोस्वामी-369
डॉ. अशोक कुमार-229

संयुक्त सचिव
डॉ. नरेश कुमार-296
डॉ. जेएस सहरावत-287

खजांची
अमनदीप सिंह-297
डॉ. अमित चौहान-276
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed