{"_id":"0f4ce5f77f2b935a655902c428bcc257","slug":"punjab-university-student-council-election-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू: सोई-हिम्सू और NSUI-HPSA में गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू: सोई-हिम्सू और NSUI-HPSA में गठबंधन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में छात्र संघ चुनाव का जोश रविवार को छुट्टी के दिन भी चरम पर रहा। छात्र संगठन जीत के लिए गोटियां भिड़ाने में जुटे रहे। पहले स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन (हिम्सू) के साथ गठबंधन की घोषणा की।
विज्ञापन
फिर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचपीएसए) में गठबंधन हो गया। हालांकि सोई और हिम्सू में गठबंधन की जमीन शनिवार को ही तैयार हो गई थी, लेकिन रविवार को दोनों पार्टियों के छात्र नेताओं ने संयुक्त रूप से स्टूडेंट सेंटर पर इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
सोई के स्टेट प्रेसिडेंट विक्की मिड्डू खेड़ा ने दावा किया कि इस बार अन्य संगठनों के मुकाबले सोई मजबूत संगठन के तौर पर उभरा है। बढ़ती लोकप्रियता के कारण पीयू के अन्य छात्र संगठनों का झुकाव सोई की ओर हो रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर रोबिन बराड़, मीत जटाना, मनप्रीत औलख, सतिंदर सत्ती, कुश शर्मा, अमन ठाकुर, अंशुल नैनी और प्रीति नेगी भी मौजूद रही। वहीं हिमाचल यूथ कांग्रेस के सीनियर लीडर रघुबीर सिंह बाली की उपस्थिति में एनएसयूआई और एचपीएसए के बीच गठबंधन की घोषणा हुई।
इसके अलावा एनएसयूआई ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) में सेंध लगाते हुए पुसू पार्टीइंचार्ज आशीष और अनिल शर्मा को अपने साथ जोड़ लिया। अनिल शर्मा ने पिछले चुनाव में 2172 वोट लेकर सबको चौंकाया था। एचपीएसए की ओर से स्टेट प्रेसिडेंट इशान ने अपने अन्य साथियों के साथ एनएसयूआई से गठबंधन को सिरे चढ़ाया।
एनएसयूआई के पूर्व छात्र संघ प्रेसिडेंट दिव्यांशु ने बताया कि पुसू के अनिल और आशीष के आने से एनएसयूआई को साइंस डिपार्टमेंट्स में बड़ी लीड मिलेगी। इसकेअलावा एचपीएसए का साथ भी जीत की राह आसान करेगा।