{"_id":"23ef14da91d0baa29ab6392ef180752b","slug":"punjab-university-increased-award-money-for-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने बढ़ाई मेडल जीतने वालों की ईनाम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने बढ़ाई मेडल जीतने वालों की ईनाम राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के जो स्टूडेंट्स नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतकर लाएंगे, उनकी ईनाम राशि बढ़ा दी गई है। पीयू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल मिलने वाली राशि में इजाफा करने का यह फैसला लिया है। 22 नवंबर को होने वाली पीयू सिंडीकेट में इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीयू ने खिलाड़ियों के नगद इनाम में 1.50 लाख तक का इजाफा किया गया है। ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को पीयू 3.50 लाख का नगद पुरस्कार देगी। पीयू स्पोर्ट्स कमेटी की 24 सिंतबर को हुई मीटिंग में इनामी राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को पहले ही पास कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हर साल पीयू कैंपस और एफिलिएटेड 190 कॉलेज के खिलाड़ियों को इंटर यूनिवर्सिटी, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बेहतरी प्रदर्शन पर सम्मानित करती है।
विज्ञापन
तीन कैटेगरी में मिलेंगे अवॉर्ड
नए स्पोर्ट्स अवॉर्ड पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ए कैटेगरी में ओलंपियाक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स शामिल हैं।
कैटेगरी ए-2 में चैंपियंस ट्रॉफी, डेविस कप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और एसएएफ गेम्स शामिल हैं। कैटेगरी ए-3 में वन डे इंटरनेशनल मैच, क्रिकेट टेस्ट मैच, एशियन यूथ गेम्स, कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स शामिल हैं।
2.50 लाख से 3.50 लाख की राशि
कैटेगरी ए में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी की इनामी राशि 2.50 लाख से 3.50 लाख कर दी गई है। टीम गेम्स में विजेता टीम 1.75 लाख की जगह 3 लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1.75 की जगह 2.50 लाख और दूसरा स्थान पाने वाली टीम के लिए 1.50 लाख राशि को बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया है।
कैटेगरी ए-2 में गोल्ड मेडल की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख की गई है। टीम गेम्स में दूसरे स्थान पर आने वाली टीम की राशि 75 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दी गई है।
15 हजार की जगह 25 हजार
कैटेगरी बी (नेशनल गेम्स) में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी को अब 15 हजार की जगह 25 हजार रुपये मिलेंगे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कंपीटीशन में विजेता को 15 हजार की जगह 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
पीयू ने कोच और मैनेजर का भी बढ़ाया मानदेय
खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ कोच और मैनेजर का भी मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में पहले स्थान पर आने वाली टीम के मैनेजर को 6 हजार और कोच को 12 हजार मिलेंगे। दूसरे स्थान के लिए मैनेजर को 4500 और कोच को 9 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स और कैंपस स्पोर्ट्स अलग होंगे
पीयू खेलों का स्तर बेहतर बनाने के लिए जल्द ही कई बदलाव किए जाएंगे। आगामी सिंडीकेट में पीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स और कैंपस स्पोर्ट्स को अलग-अलग करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। मामले में पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की कमेटी ने रिपोर्ट कुलपति को सौंपी थी।