फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university filed a letter against ugc

SC कोर्ट तक पहुंची पीयू की जंग, यूजीसी के खिलाफ विरोध पत्र दाखिल किया

Tue, 25 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
 punjab university filed a letter against ugc
फीस बढ़ोतरी को लेकर कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर यूजीसी को पंजाब यूनिवर्सिटी को अतिरिक्त ग्रांट देने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पीयू के वाइस चांसलर ने सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी के रवैये के खिलाफ कोर्ट में अपना एतराज दर्ज करवाया। इसके अतिरिक्त वीसी ने सुप्रीम कोर्ट में पीयू की आर्थिक रिपोर्ट भी दाखिल की। 
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी की लड़खड़ाती आर्थिक स्थिति पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यूजीसी को अतिरिक्त ग्रांट जारी करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अतिरिक्त ग्रांट देने में असमर्थता जताई थी। यूजीसी के इसी रवैये के  खिलाफ वीसी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना विरोध पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें वीसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बीते कुछ सालों में यूजीसी का नॉन प्लान बजट तो बढ़ता गया लेकिन इसकी अपेक्षाकृत यूजीसी की ओर से पीयू को जारी ग्रांट का प्रतिशत घटता गया। इस वजह से भी पीयू के आर्थिक हालात गड़बड़ाने लगे। दूसरा, वीसी ने सुप्रीम कोर्ट को पीयू की आय और खर्च का पिछले कुछ सालों का पूरा ब्योरा देते हुए आग्रह किया कि कोर्ट यूजीसी से पीयू को अतिरिक्त ग्रांट दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एमएचआरडी कर रहा है मध्यस्थता

 punjab university filed a letter against ugc
पीएम का भेष लगाकर फीस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस मसले को लेकर फिलहाल यूजीसी और पीयू में तनातनी का माहौल बना हुआ है। इसके चलते मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मध्यस्थता कर 26 अप्रैल को पीयू और यूजीसी की बैठक तय करवाई है। बैठक में यूजीसी के अफसर और पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी अपनी-अपनी बात रखेंगे। मंत्रालय को उम्मीद है कि बैठक का नतीजा सुखद रहेगा। 

सुप्रीम कोर्ट में पीयू ने यूजीसी के रवैये के खिलाफ विरोध पत्र दाखिल कर दिया गया है। पीयू की आर्थिक हालातों से भी कोर्ट को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट पीयू की बिगड़ती आर्थिक हालत को देखते हुए ही निर्णय लेगा। 
-अरुण ग्रोवर, वीसी, पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed