फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University

पीयू पर बरसेगा धन, 150 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट तैयार

Fri, 19 Jul 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab University
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार ने वीरवार को एक साल में अपनी उपलब्धियां व आगामी योजनाओं को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि आगे के वर्षों में पीयू में बजट का टोटा नहीं होगा। इसके लिए कई रास्ते निकाल लिए गए हैं। आंतरिक व बाहरी साधनों के जरिये बजट पीयू में आएगा। रिसर्च समेत कई प्रोजेक्ट तैयार हो गए हैं जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय आदि को भेजे गए हैं। 150 करोड़ से अधिक के यह प्रोजेक्ट पास करवाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। 59 करोड़ के रिसर्च प्रोजेक्ट इसमें शामिल हैं। बाकी 74.11 करोड़ के अन्य प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

वीसी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान वीसी ने कहा कि विभागों ने बजट में कमी लाकर बड़ा काम किया है। 50 फीसदी तक उन्होंने अपने खर्चे कम किए हैं। प्रति स्टूडेंट्स पर खर्च कम नहीं किया है। कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं तो कुछ पूरे होने के कगार पर हैं। नए कोर्सेज के जरिये पैसे जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रीज को पीयू से जोड़ा जा रहा है। एक करोड़ से अधिक रुपये यहां से प्राप्त होंगे। एडिशनल सेक्शन कक्षावार खोले जाएंगे। लिट्रल इंट्री के रूप में भी रकम आएगी। एनआरआई विद्यार्थियों भी पीयू पहुंच रहे हैं। इससे भी पीयू का खजाना भरेगा। इसके अलावा श्री शंकर देव चेयर भक्ति मूवमेंट को मंजूरी मिल गई है। इसके जरिये 6.50 करोड़ रुपये आएंगे। रिसर्च चेयर सरस्वती रिवर भी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

नहीं खुलेगा नया वीसी ऑफिस
स्टूडेंट्स पर बजट कम खर्चने के सवाल पर बोले कि जर्नल्स पर पैसे खर्च किए गए हैं। इसके अलावा अर्न बाई लर्न योजना के तहत अब तक 50 लाख खर्च किए जाते थे, लेकिन इसे बढ़ाकर 70 लाख तक ले जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को यहीं पर काम मिल जाए। उन्होंने बताया कि पीयू के सभी इंटरनेशनल चेप्टरों को एक्टिवेट किया गया है। वह भी पीयू को आगे ले जाने में मदद कर रहे हैं। नया वीसी ऑफिस खोलने के सवाल पर कहा कि यह नहीं बनेगा। यह गलत सूचना प्रसारित की जा रही है। पार्किंग के सवाल पर कहा कि पार्किंग पर्याप्त है। स्टूडेंट्स अपने वाहन पार्किंग में खड़े कर रहे हैं। वीसी ने बताया कि पीयू के मुक्तसर सेंटर पर पानी भर गया था, उस समस्या के हल के लिए कमेटी बनाई गई है और वह दौरा करने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
सिंगल विंडो सिस्टम जल्द होगा लागू
पीयू के विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार हो रहा है। विद्यार्थियों को फीस जमा करने, डिग्री, डिप्लोमा लेने आदि की सुविधाएं इसी विंडो पर मिल जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट धरातल पर होगा। वीसी ने बताया कि इस साल रिजल्ट छात्रों को समय से पहले मिला है। यह हमारी उपलब्धि है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से बेहतर कार्य किया गया। जिन कोर्सेज में छात्रों की संख्या कम रहती है उसके एग्जाम पर पैसे खर्च कराने के सवाल पर वीसी ने कहा कि आगे से इस पर ध्यान दिया जाएगा। पैसे बचाने के रास्ते तलाशेंगे।
रिक्तियों पर नहीं लगेगी रोक
हाल ही में पीयू की ओर से निकाली गई 29 शिक्षकों की रिक्तियों पर रोक लगाने की बात सार्वजनिक होने के सवाल पर वीसी ने कहा कि रिक्तियों पर कोई रोक नहीं लगेगी, जो भी आदेश यूजीसी व एमएचआरडी से आएंगे उसका पालन होगा। पीयू में शिक्षकों की कमी जल्द ही पूरी हो जाएगी। शिक्षकों को सातवें वेतनमान नहीं मिलने पर बोले, इसको लेकर वार्ता चल रही है। जल्द ही नियमों का मिलान पंजाब व केंद्र कर लेगा और फिर शिक्षकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पंजाब सरकार दस फीसदी और 90 फीसदी बजट केंद्र को देना है।

हर पेड़ को बचाएंगे
वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में पीयू में पेड़ लगाए जाएंगे। पहले से सूख रहे पेड़ों के सवाल पर कहा कि उसके लिए बॉटनी व अन्य विभागों की कमेटी बनाई गई है जो पेड़ों को देख रही है। हरियाली को बचाया जाएगा और परिसर हरा भरा किया जाएगा। पेड़ हर किसी से लगवाए जाएंगे। परिसर में विद्यार्थी वाहनों की जगह बड़ी संख्या में साइकिल चलाते नजर आएंगे।
इनसेट---
ये प्रोजेक्ट लगेंगे पंख
- पीयू का परिसर ईको फ्रेंडली बनने जा रहा है। परिसर में 25 हजार पेड़ लगाए जाएंगे।
- एनवायरमेंटल मॉनीटरिंग सिस्टम पर काम चल रहा है।
- इटली के पेगासो यूनिवर्सिटी में यूबीएस का सेंटर खुलेगा। वहां पर एमबीए की ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं लगाएंगे।
- इनोेवेशन सेंटर बनाया जाएगा।
- उपलब्धियों के कॉरिडोर बनाने व क्रिक शेयरिंग का काम होगा।
- फाउंडेशन डे व गुरुनानक देव से जुड़ी विजिट, वाणी, स्टे आदि को अलग से स्थान दिया जाएगा।
- इसरो के साथ सेंटर स्थापना को अनुबंध किया जाएगा।
- इंटरनेशनल एलुमिनी मीट का आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा।
- पीयू के सभी छह म्यूजियम को एक छत के नीचे लाया जाएगा। दिल्ली के विशेषज्ञ इस पर काम करेंगे।
- होशियारपुर सेंटर की पांडुलिपी का डिजिटाइजेशन 12 करोड़ से होगा। इसका प्रोजेक्ट तैयार हो गया है।
- टूरिज्म व कैटरिंग के लिए रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed