फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university campus elections 2017, polling today

PU चुनाव को लेकर क्या है पुलिस की तैयारी, यहां देखिए

Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab university campus elections 2017, polling today
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में धारा 144 के बीच 900 पुलिसकर्मियों की निगरानी में पीयू सहित नौ कॉलेजों के छात्र संगठन चुनाव करवाया जाएगा। शहर की पहली महिला एसएसपी के नेतृत्व में 5 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, महिला पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस व पीसीआर टीम सुरक्षा-व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे। इस दौरान अराजकत्व, बिना आईडी व बिना किसी सही कारण कैंपस में प्रवेश करने पर चुनावी समाप्ति तक हवालात की हवा खानी पड़ जाएगी।
विज्ञापन


पीयू सहित सभी नौ कॉलेजों के कैंपस व बाहरी गेटों पर पुलिसकर्मियों का पहरा होगा। प्रत्येक युवक-युवतियों का आईडी कार्ड, गाड़ी की चेकिंग कर एंट्री देना खुद पुलिस करेंगी। किसी तरह की संदिग्धता मिलने पर पुलिस को पावर होगी कि प्रिवेंटिव एक्शन में मौके से राउंडअप कर लेगी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीयू सहित शहर के कई कॉलेजों को प्रमुखता से अपनी रडार लिस्ट में शामिल किया है। जहां, पुलिस तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरे, पेट्रोलिंग टीम, डीएसपी की चेकिंग व सक्रियता ज्यादा होगी। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी सहित डीएवी सेक्टर-10, सेक्टर-26 खालसा कॉलेज, एसडी कॉलेज-32 शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन गाड़ियों व छात्रनेताओं पर प्रिवेंटिव एक्शन, होगी विशेष तैनाती:-
यूटी पुलिस की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण करवाने के लिए 97 छात्रनेताओं के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन में केस दर्ज किया। इसके साथ सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार 117 संदिग्ध गाड़ियों की लिस्ट तैयार किया है। इन दोनों पर विशेष नजर रखने के लिए दो-दो लिस्ट के साथ पुलिस के अतिरिक्त जानकारी अधिकारियों की ड्यूटी होंगी।

27 खुफिया कैमरों पर ड्यूटी, संदिग्ध हरकत पर तुरंत एक्शन

Punjab university campus elections 2017, polling today
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
27 खुफिया कैमरों पर ड्यूटी, संदिग्ध हरकत पर तुरंत एक्शन:-
यूटी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगाए पीयू व यूआईईटी कैंपस में 27 खुफिया कैमरों की मानिटरिंग के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होंगी। कैंपस के किसी भी कोने में संदिग्ध हरकत या अवैध सामान सहित दिखने पर कंट्रोल रूम से तुरंत मैसेज फ्लैस होगा। जिसके बाद हरकत में आकर पुलिस उन्हें राउंडअप कर लेंगी।

गुरूद्वारे गेट पर पुलिस की ड्यूटी:-
वर्ष 2016 के पीयू चुनाव, फीस वृद्धि मामले में हुए विवाद पर उपद्रव कारियों ने एंट्री गुरूद्वारे द्वार से छिपकर की थी।

एसएसपी ने दिया संदेश-
यूटी की पहली महिला एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने अमर उजाला से बातचीत में चुनाव के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बनाएं रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा-व्यवस्था के दौरान किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं आएंगी और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएंगा। किसी खास जरूरत पर ही पीयू व कॉलेजों के कैंपस में जाएं अन्यथा ना जाए। किसी तरह की परेशान होने पर पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed