फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top Five News on 27 May 2021 

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: दोहरे हत्याकांड से दहला पटियाला, टीकाकरण प्रमाणपत्र से हटी पीएम की तस्वीर

Thu, 27 May 2021 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 May 2021 07:53 PM IST
सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Punjab Top Five News on 27 May 2021 
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले में दिल्ली धरने से कुछ घंटे पहले लौटे किसान और उसके बेटे की बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं गुरुवार सुबह पट्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को मौत की नींद सुला दिया गया। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


पंजाब: दोहरे हत्याकांड से दहला पटियाला 
पंजाब के पटियाला जिले में दिल्ली धरने से कुछ घंटे पहले लौटे किसान और उसके बेटे की बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद में रिश्तेदारी में लगते भतीजे, उसकी पत्नी और बेटों ने वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटी पीएम मोदी की तस्वीर
पंजाब सरकार ने कोविड-19 टीका लगवाने वाले लोगों को जारी किए जाने वाले वैक्सीन प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। इस तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 


पंजाब: पट्टी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
पंजाब में गुरुवार सुबह 6:30 बजे तरनतारन के पट्टी शहर के सरहाली रोड पर दो नौजवानों की गोलीमार हत्या कर दी गई। वारदात में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवकों की पहचान प्रभदीप सिंह एवं अमनदीप सिंह उर्फ अमन फौजी पुत्र बलवीर सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है। गंभीर घायल शमशेर सिंह शेरा भी पट्टी का रहने वाला है। 
 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

पंजाब: कोरोना के साथ ब्लैक फंगस ने भी बिगाड़ी स्थिति
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। साथ ही 188 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें 188 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 25 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 29 मामले सामने आए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

पंजाब: बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग पड़ी भारी 
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर जीरकपुर में बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग करने के आरोप में चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना का कहर चरम पर है फिर भी लोग कोविड महामारी की परवाह के बिना नियमों की धज्जियां उड़ा कर फिल्मों की शूटिंग करने में जुटे हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed