पंजाब की पांच बड़ी खबरें: हरीश चौधरी बने कांग्रेस प्रभारी, शिअद के दो और प्रत्याशी घोषित
राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी होंगे। हरीश रावत की जगह उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दिन पहले ही हरीश रावत ने हाईकमान से इस पद से मुक्त करने की अपील की थी। हाईकमान ने रावत की बात मान ली। अब वह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जुटेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच हाईकमान ने अपना प्रदेश प्रभारी बदल दिया है। हाईकमान ने हरीश रावत की अपील को स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। उधर, शिरोमणि अकाली दल ने अपने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देश पर पीएसपीसीएल ने 96,911 घरेलू उपभोक्ताओं का 77.37 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान कर दिया है। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
पीएसपीसीएल ने किया बकाया बिलों का भुगतान
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देश पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने बिजली बिलों का बकाया रुपये का भुगतान कर दिया है। अब तक दो किलोवाट से कम लोड वाले 96,911 घरेलू उपभोक्ताओं का 77.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पढ़ें विस्तृत खबर
फर्जी पीए से परेशान केंद्रीय मंत्री
इन दिनों पंजाब के केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश नकली पीए को लेकर परेशान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। नकली पीए लोगों को फोन कर पैसे एकत्र कर रहा है। हालांकि पंजाब पुलिस इस मामले में पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। सोमप्रकाश होशियारपुर से भाजपा के सांसद हैं। पढ़ें विस्तृत खबर
हरीश चौधरी बने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है। अब हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। दो दिन पहले ही हरीश रावत ने राहुल और सोनिया गांधी से पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त करने की अपील की थी। पार्टी ने रावत की बात मान ली है। हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता को लेकर यह अपील की थी। पंजाब में हरीश रावत की जिम्मेदारी अब हरीश चौधरी संभालेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी का प्रदर्शन
लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देने वाली महिला द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को लिप समर्थकों ने अकाली प्रत्याशी एडवोकेट हरीष राय ढांडा और सुखबीर बादल के खिलाफ रोष मार्च निकालते भाई वाला चौक पहुंचे। यहां पर पुतला फूंकने के बाद जमकर नारेबाजी की। पढ़ें विस्तृत खबर
शिअद के दो और उम्मीदवार घोषित
शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के बटाला हलके के मौजूदा विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल अब विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां से और रवीकरण सिंह काहलों विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पढ़ें विस्तृत खबर