न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 04:56 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक महिला को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर महीने 1000 रुपये देगे का वादा किया। उधर, लुधियाना से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी रैली का आगाज किया। सीएम चन्नी ने लुधियाना में ऑटो चालकों से मुलाकात भी की। सीएम चन्नी ने बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।
आइए पढ़ते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरें...
सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया।
पढ़ें विस्तृत खबर
सीएम चन्नी ने लुधियाना में की बड़ी घोषणा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया कि 100 रुपये माह से ज्यादा अब लोगों को केबल वालों को नहीं देने होंगे। केबल नेटवर्क पंजाब के युवाओं को देना है। अभी बादल परिवार का सबकुछ चल रहा है। बादलों की वातानुकूलित बसें अब थानों में दिख रही हैं लेकिन साढ़े चार साल पहले नहीं दिखीं, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह इनसे मिले थे।
पढ़ें विस्तृत खबर
सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। यहां गिल रोड स्थित ऑटो एसोसिएशन के दफ्तर भी पहुंचे और ऑटो चालकों के साथ चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक समय मैंने खुद ऑटो चलाया है, यही वजह है कि इन लोगों की मुश्किलों को बारीकी से जानता हूं।
पढ़ें विस्तृत खबर
रेत के दाम 1000 रुपये ट्रॉली करके मनूंगा: सिद्धू
अपनी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करने वाले नवजोत सिद्धू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को लुधियाना में सीएम चन्नी की चुनावी रैली में एक बार फिर सिद्धू ने रेत माफिया को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया। मंच पर बैठे सीएम चन्नी के सामने सिद्धू ने अपने संबोधन में कहा कि हम रेत मुफ्त में देने की बात कर रहे है लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार में रेत की एक ट्राली 3500 रुपये में बिक रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा: 27 नवंबर से नामांकन, 24 दिसंबर को मतदान
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। शहर में आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 27 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चार दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामाकंन कर सकते हैं। वहीं नौ दिसंबर तक अपना पर्चा वापस ले सकते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक महिला को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर महीने 1000 रुपये देगे का वादा किया। उधर, लुधियाना से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी रैली का आगाज किया। सीएम चन्नी ने लुधियाना में ऑटो चालकों से मुलाकात भी की। सीएम चन्नी ने बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। आइए पढ़ते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरें...
सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया। पढ़ें विस्तृत खबर
सीएम चन्नी ने लुधियाना में की बड़ी घोषणा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया कि 100 रुपये माह से ज्यादा अब लोगों को केबल वालों को नहीं देने होंगे। केबल नेटवर्क पंजाब के युवाओं को देना है। अभी बादल परिवार का सबकुछ चल रहा है। बादलों की वातानुकूलित बसें अब थानों में दिख रही हैं लेकिन साढ़े चार साल पहले नहीं दिखीं, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह इनसे मिले थे। पढ़ें विस्तृत खबर