फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 22 August 2021

पंजाब: होशियारपुर में दामाद ने की सास की हत्या, फिरोजपुर में पिता ने ली बेटे की जान, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Sun, 22 Aug 2021 06:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर में दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी गोलियां बरसा दी हैं। उसे जालंधर ले जाया गया है। उधर, फिरोजपुर में पिता ने अपने बेटों को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Punjab top five news 22 August 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला का रहने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहलवान चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, फिरोजपुर में नशेड़ी पिता ने बेटे की हत्या कर दी। होशियारपुर में दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर जान ले ली। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी गोली बरसा दी। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बन गया चोर

नशे की लत ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को चोर बना दिया। 2014 में कुश्ती के राष्ट्रीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले पटियाला निवासी चरण कमल (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी के 50 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पहलवानी करने वाले पटियाला के राओमाजरा निवासी चरण कमल ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उसे चिट्टे की लत लग गई। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


फिरोजपुर में पिता ने ली बेटे की जान

फिरोजपुर के गांव रूकना बेगू में नशेड़ी पिता ने गोली दाग 23 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। बेटा नशा करने से रोकता था, इसी बात पर बाप-बेटे में अनबन रहती थी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को मृतक की मां के बयान पर आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है।  यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की रिहाई के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेगा विजिलेंस ब्यूरो

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो धोखाधड़ी के मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की 19 अगस्त को जारी रिहाई के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। इसके साथ ही एक अन्य याचिका के जरिये पूर्व डीजीपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 12 अगस्त को अदालत से मिली अंतरिम जमानत के आदेश पर भी पुनर्विचार की अपील की जाएगी।  यहां पढ़ें विस्तृत खबर

एएसआई ने महिला को पीटा

पंजाब के जालंधर में बस स्टैंड से शुक्रवार देर रात पर्स से कैश चोरी के आरोप में कुछ महिलाओं को पकड़ा गया। महिलाओं से पूछताछ के दौरान पुरुष एएसआई ने एक आरोपी महिला की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी ने तुरंत उसे हटाया। थाने के भीतर ही नियम-कानून की धज्जियां उड़कर रह गईं। इस दौरान आरोपी महिला रोती रही। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एडीसीपी हरविंदर डल्ली ने जांच का आदेश दिया।  यहां पढ़ें विस्तृत खबर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर नहीं मिला रहा मानदेय
कोरोना काल में भी लगातार सेवा दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा लेकिन समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा रहा है। हैरानी की बात है कि शहर में कुल 450 आंगनबाड़ी केंद्र हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 65 ही सरकारी इमारतों में चल रहे हैं। वो भी तब जब शहर में 117 सरकारी स्कूल हैं, लगभग हर सेक्टर में कम्यूनिटी सेंटर व अन्य सरकारी इमारतों की भरमार है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed