फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father killed his son in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: पिता ने गोली मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, इस वजह से की ये खौफनाक वारदात

Sun, 22 Aug 2021 10:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Aug 2021 10:44 AM IST
सार

नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पिता ने लाइसेंसी बंदूक से टेलीविजन देख रहे बेटे सावन पर गोली दाग दी। परिवार के अन्य सदस्य खून से लथपथ सावन को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Father killed his son in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव रूकना बेगू में नशेड़ी पिता ने गोली दाग 23 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। बेटा नशा करने से रोकता था, इसी बात पर बाप-बेटे में अनबन रहती थी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को मृतक की मां के बयान पर आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब घटी है, आरोपी फरार है। मृतक सावन सिंह (23) की मां परमजीत कौर निवासी गांव रूकना बेगू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति बोहड़ सिंह शराब और अन्य नशीले पदार्थ का नशा करता था। सावन अपने पिता को नशा करने से रोकता था, क्योंकि पिता नशा करने के बाद घर में लड़ाई झगड़ा करता था। 
विज्ञापन


नशे को लेकर सावन की अपने पिता से रोजाना लड़ाई होती थी। शुक्रवार रात बोहड़ नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और घर में पड़ी अपनी लाइसेंसी बंदूक से टेलीविजन देख रहे बेटे सावन पर गोली दाग दी। परिवार के अन्य सदस्य खून से लथपथ सावन को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीण लखबीर सिंह का कहना है कि बोहड़ सिंह दिन-रात नशा करता था। बोहड़ के नशे से पूरा परिवार तंग था। इसी नशे के चलते सावन की अपने पिता से लड़ाई होती थी। वारदात वाली रात सावन घर पर बैठा टेलीविजन देख रहा था कि बोहड़ ने उसे गोली मार दी।


दूसरी तरफ, थाना कुलगढ़ी के प्रभारी अभिनव चौहान ने बताया कि मृतक सावन की मां परमजीत कौर के बयान पर बोहड़ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बोहड़ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है, आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed