फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 21 October 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैप्टन बोले- सिद्धू को हटाने पर ही कांग्रेस का फायदा, हरीश रावत ने भी दिया बड़ा बयान

Thu, 21 Oct 2021 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 05:11 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिद्धू को हटाने पर ही कांग्रेस का फायदा है। जब तक सिद्धू कांग्रेस में रहेंगे तो पार्टी और नीचे जाएगी। उधर, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने भी कहा कि हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था। इससे स्पष्ट संदेश जाता।  

विज्ञापन
Punjab top five news 21 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। हालांकि विधायक किस दल के हैं, इसका खुलासा नहीं किया है। उधर, हरीश रावत अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी का कार्यभार छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने हाईकमान से इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की अपील की। रावत ने कहा कि हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था। इससे स्पष्ट संदेश जाता। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी में भी सीएम चेहरे को लेकर घमासान शुरू हो गया है। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने चन्नी से पूछा- की कित्ता?
पंजाब में इन दिनों पठानकोट के भोआ से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के थप्पड़ को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। स्थानीय युवक के द्वारा विकास के नाम पर तू की कित्ता पूछे जाने पर विधायक ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। अब शिअद ने इस मामले में विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आप में भी सीएम चेहरे पर खींचतान
पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर आम आदमी पार्टी में खींचतान तेज हो गई है। आप कार्यकर्ताओं के बाद अब पार्टी विधायक रूपिंदर रूबी ने मान के पक्ष में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि तीन बार उन्हें दिल्ली बुलाया गया लेकिन रिस्पांस नहीं मिलने के बाद अब वह चुप बैठ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाला में 16 साल की लड़की ने की खुदकुशी

पंजाब के बरनाला जिले के महिलकलां में एक 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा अमनदीप कौर ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री जगमोहन सिंह निवासी महिलकलां, जोकि कस्बा महिलकलां के स्कूल अमर शहीद बीबी किरणजीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ने में भी काफी तेज थी, उसने मंगलवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पढ़ें पूरी खबर

सिद्धू पर रावत का बड़ा बयान
पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। राज्य के नेताओं के बीच घमासान का सिलसिला जारी है। वहीं हरीश रावत ने अब सार्वजनिक तौर पर नेतृत्व से पंजाब प्रभारी का पद छोड़ने की मांग कर दी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया था तो उसे मंजूर किया जाना चाहिए था। इससे हाईकमान का स्पष्ट संदेश जाता। पढ़ें पूरी खबर

कैप्टन बोले- हमारे संपर्क में कई विधायक
नई पार्टी के गठन का एलान कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अगले हफ्ते अमरिंदर सिंह कांग्रेस को अलविदा कर सकते हैं। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी की आधारशिला रखेंगे। अन्य दलों के नाराज नेताओं को कैप्टन साधने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed