फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Former CM Captain Amarinder Singh claims many MLAs are in touch

पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- मेरे संपर्क में कई विधायक, पार्टी की घोषणा जल्द, सिद्धू को हटाने पर ही कांग्रेस को फायदा

Thu, 21 Oct 2021 11:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 11:54 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी की घोषणा जल्द करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि कई विधायक उनके संपर्क में हैं। एक बार फिर कैप्टन ने सिद्धू पर निशाना साधा और कहा कि सिद्धू को पार्टी से हटाने पर ही कांग्रेस का फायदा है। 

विज्ञापन
Punjab Former CM Captain Amarinder Singh claims many MLAs are in touch
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नई पार्टी के गठन का एलान कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अगले हफ्ते अमरिंदर सिंह कांग्रेस को अलविदा कर सकते हैं। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी की आधारशिला रखेंगे। अन्य दलों के नाराज नेताओं को कैप्टन साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन


आशंका का जताई जा रही है कि पंजाब कांग्रेस में फूट पड़ सकती है। सिद्धू-चन्नी विवाद अमरिंदर सिंह को संजीवनी दे सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ने शुरू हो गई है। कैप्टन ने कहा कि मेरे संपर्क में कई विधायक हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह वापस कांग्रेस में नहीं जाएंगे और गठबंधन भी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


बढ़ने लगी कांग्रेस की चिंता
पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नई पार्टी की धमाकेदार एंट्री चाह रहे हैं। कैप्टन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को सबक सिखाना है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अगर पंजाब में पार्टी का विवाद खत्म नहीं हुआ तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई मौजूदा विधायक और नाराज नेता अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संपर्क में कई विधायक: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पंजाब के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। अगर उनके नाम सार्वजनिक कर दिया तो पार्टी की फजीहत हो जाएगी। मैं अपनी बात में पूरी तरह से अडिग हूं। न तो मैं कांग्रेस में वापस जाऊंगा और न ही गठबंधन करूंगा। नई पार्टी की घोषणा जल्द करने वाला हूं। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के रहते कांग्रेस और नीचे जाएगी। सिद्धू को जितनी जल्दी पार्टी से निकालेंगे, कांग्रेस उतनी फायदे में रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed