पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सरकार ने पेट्रोल-डीजल किया सस्ता, एसपी बिक्रमजीत की बहाली पर सियासत गर्म
बहिबल कलां गोलीकांड के आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह को पंजाब सरकार ने बहाल कर दिया है। इसके बाद से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने चन्नी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया है। प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर 10 और डीजल पर पांच रुपये की राहत दी है। पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल व डीजल की कम कीमतों की वजह से प्रदेश में पेट्रोल पंप मालिकों की चिंता बढ़ गई थी। रविवार को पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में जनता के साथ-साथ पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी राहत दी है। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों पर...
पेट्रोल व डीजल पर सरकार ने दी बड़ी राहत
पंजाब सरकार ने रविवार को प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों को क्रमशः 10 रुपये प्रति लीटर और पांच रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। सरकार का फैसला आज आधी रात से प्रभावी होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी जानकारी दी। पढ़ें विस्तृत खबर
अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत
तलवाड़ा के गांव बडला के पास कंडी नहर में ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतका कृतिका 12 वीं कक्षा की छात्रा थी और उसका भाई कार्तिक सर्वहितकारी विद्या मंदिर सहौड़ा-डडियाल में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह राणक मुहल्ला बडला के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर
नरूआना अनाज मंडी पहुंचीं हरसिमरत कौर बादल
बठिंडा के गांव नरूआना अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर सांसद हरसिमरत कौर बादल गांव की मंडी में पहुंचीं। सांसद ने किसानों की समस्या सुनने के बाद अपने फोन से डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह को फोन लगाकर किसानों की फसल खरीदने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजने का आग्रह किया। पढ़ें पूरी खबर
राजपुरा में डायरिया से हुई थी चार बच्चों की मौत
दिवाली के दिन राजपुरा की ढेहा बस्ती में पानी के सैंपल फेल होने की पुष्टि हो गई है। चारों बच्चों की मौत प्रदूषित पानी से फैले डायरिया की वजह से हुई है। ढेहा बस्ती में तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत के अलावा करीब दो दर्जन लोग बीमार पड़े थे। बीमार मरीजों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। दिवाली के दिन चार बच्चों की मौत से बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई थी। साक्षी (5) सान्या (5) चाहत (13) रमनदीप (9) की मौत डायरिया की वजह से हुई है। पढ़ें पूरी खबर
बहिबल कलां गोलीकांड: आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने किया बहाल
बहिबल गोलीकांड में आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने बहाल कर दिया है। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। बहिबल गोलीकांड मामले में नाम सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसपी बिक्रमजीत सिंह को निलंबित कर दिया था। एसपी बिक्रमजीत सिंह ने अपनी बहाली के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। पढ़ें पूरी खबर