{"_id":"61877d67d264c86dc01245e0","slug":"four-children-died-due-to-diarrhea-in-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: दिवाली के दिन राजपुरा में डायरिया से हुई थी चार बच्चों की मौत, पानी के सैंपल फेल, एससी आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: दिवाली के दिन राजपुरा में डायरिया से हुई थी चार बच्चों की मौत, पानी के सैंपल फेल, एससी आयोग ने लिया संज्ञान
Sun, 07 Nov 2021 01:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:00 PM IST
सार
पंजाब के राजपुरा में दिवाली के दिन चार बच्चों की मौत से कोहराम मच गया था। कई अन्य लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था। अब डायरिया से बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस मामले का अनुसूचित जाति आयोग ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन राजपुरा की ढेहा बस्ती में पानी के सैंपल फेल होने की पुष्टि हो गई है। चारों बच्चों की मौत प्रदूषित पानी से फैले डायरिया की वजह से हुई है। ढेहा बस्ती में तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत के अलावा करीब दो दर्जन लोग बीमार पड़े थे। बीमार मरीजों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। दिवाली के दिन चार बच्चों की मौत से बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई थी। साक्षी (5) सान्या (5) चाहत (13) रमनदीप (9) की मौत डायरिया की वजह से हुई है।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत है कि इलाके में काफी दिनों से बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन इसके बाद भी किसी भी अधिकारी व विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब चार बच्चों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मचा है। राजपुरा के एसडीएम डॉ. संजीव कुमार ने पानी के सैंपल फेल होने की पुष्टि की और बताया कि डायरिया की वजह से बच्चों की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति आयोग ने भी लिया संज्ञान
राजपुरा में डायरिया से चार बच्चों की मौत का अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की पटियाला प्रभारी परमजीत कौर ने डिप्टी कमिश्नर पटियाला को पीड़ित परिवारों को योग मुआवजा देने और स्वच्छ पानी के प्रबंध करने के अलावा पानी के कनेक्शन देने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही बस्ती का नाम जातिसूचक से बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन