फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top Five News 06 June 2021

पंजाब की पांच खबरें: मोहाली में आप तो पठानकोट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, वैक्सीन मामले में घिरी कैप्टन सरकार

Sun, 06 Jun 2021 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Jun 2021 06:10 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि राजस्थान में टीके फेंके जा रहे हैं तो वहीं पंजाब में मुनाफा कमाया जा रहा है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं। हालांकि, बढ़ते विरोध को देखते हुए पंजाब सरकार ने निजी अस्पतालों को दिया गया टीका वापस मंगाने का आदेश जारी कर दिया। वहीं, केंद्र ने इस बारे में पंजाब सरकार से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
 

विज्ञापन
Punjab Top Five News 06 June 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू  के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं शिरोमिण अकाली दल ने सोमवार को घेराव करने की घोषणा की।

विज्ञापन


उधर, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब में अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर दिखाई दिए। पठानकोट में भाजपा सांसद सनी देओल की कोठी के बाहर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच प्रमुख खबरों पर...
विज्ञापन


मोहाली: आप ने स्वास्थ्य मंत्री की कोठी का किया घेराव

पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मामला गर्माता जा रहा है। मोहाली में रविवार को आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को काफी संख्या में आप समर्थक और नेता मोहाली में जुटे। इस दौरान उन्होंने पहले एक रैली की। इसके बाद वह कई बैरिकेड तोड़कर स्वास्थ्य मंत्री के घर के पास पहुंचने में कामयाब रहे। क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी देओल के आवास के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
तीन दिन पहले सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को पठानकोट के आधुनिक विहार स्थित सांसद सनी देओल की कोठी के सामने पानी में पकौड़े तले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगी रसोई गैस का हवाला देकर कागज के सहारे आग जलाई और पानी में पकौड़े तले। पठानकोट में किया गया यह अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।  क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी आज

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश पढ़ा और इससे पहले पढ़ी गई अरदास में जरनैल सिंह भिंडरावाले, बाबा ठारा सिंह और जरनैल सुबेग सिंह को कौम का शहीद करार दिया। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे और लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू भी समागम में पहुंचे। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

वैक्सीन विवाद: विपक्ष के निशाने पर कैप्टन सरकार

पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार 400 रुपये प्रति खुराक कोवाक्सिन टीका खरीद कर 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेचने के आरोप में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। पहले से अपनी पार्टी में विरोध का सामना कर रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की और अमरिंदर सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर डाली। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


पंजाब में एक ने और तोड़ा दम
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से एक और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 53 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रदेश के 22 जिलों में 369 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 47 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed