फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party protests outside residence of Health Minister in Mohali

पंजाब: निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का मुद्दा गर्माया, आप ने स्वास्थ्य मंत्री की कोठी का किया घेराव

Sun, 06 Jun 2021 03:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Jun 2021 03:44 PM IST
सार

पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार 400 रुपये प्रति खुराक कोवाक्सिन टीका खरीद कर 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेचने के आरोप में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने मोहाली में स्वास्थ्य मंत्री के आवास को घेरा तो सोमवार को शिरोमिण अकाली दल ने प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party protests outside residence of Health Minister in Mohali
मोहाली में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने का मामला गर्माता जा रहा है। मोहाली में रविवार को आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को काफी संख्या में आप समर्थक और नेता मोहाली में जुटे। इस दौरान उन्होंने पहले एक रैली की। इसके बाद वह कई बैरिकेड तोड़कर स्वास्थ्य मंत्री के घर के पास पहुंचने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन


वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इसी बीच मोहाली पुलिस ने सारे नेताओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया। खबर लिखे जाने तक माहौल गर्म था। नेताओं को कहना है कि कांग्रेस के नेता कुर्सी की लड़ाई बंद करे। लोगों के लिए वैक्सीन का प्रबंध करे।
विज्ञापन


सुबह आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थन मोहाली में जुटना शुरू हुए। पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान आप नेता व समर्थक प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के फेज- सात स्थित आवास की तरफ निकल पड़े। जब वह सेंट सोल्जर स्कूल के पास पहुंचे तो पुलिस ने वहां पर रोकने की कोशिश की। लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ चले। इसके बाद कोठी के पास लगे बैरिकेड पर उन्हें रोक लिया गया। वहीं, पर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेताओं का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और सरकार ने कोरोना काल में लोगों को वैक्सीन मुहैया करवाने की जगह निजी अस्पतालों को बेची है। ऐसा कर सरकार ने मुनाफा कमाने की कोशिश की। जबकि आम जनता टीकाकरण करवाने के लिए भटक रही है। उनका कहना है कि नैतिकता के आधार पर मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। आप नेता विनीत वर्मा, नरेंद्र सिंह शेरगिल समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिअद सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेगी
मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर शिअद सात जून को मोहाली स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेगी। आवास के बाहर दो घंटे धरना देकर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू की बर्खास्तगी की मांग करेंगे। धरने में पार्टी के सभी विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed