फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab took loan of Rs 1500 crore from RBI

Punjab: पंजाब ने आरबीआई से लिया 1500 करोड़ का कर्ज, 24 घंटे पहले ही दिया था 47 हजार करोड़ के ऋण का हिसाब

Wed, 04 Oct 2023 09:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Oct 2023 09:19 PM IST
सार

पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कर्ज लेना एक नियमित प्रक्रिया है और सभी राज्य कर्ज उठाते हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार की यह उपलब्धि रही है कि सरकार ने अब तक 9 से 13 फीसदी ब्याज पर कर्ज लेने के बजाय 6-7 फीसदी ब्याज पर कर्ज लिया है। इससे सरकार पर बहुत अधिक बोझ नहीं पड़ता।

विज्ञापन
Punjab took loan of Rs 1500 crore from RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब सरकार ने मंगलवार को 47 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का हिसाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दिया।  हिसाब देने के 24 घंटे के भीतर 1500 करोड़ रुपये का कर्ज और पंजाब सरकार ने ले लिया है। हालांकि यह कर्ज आरबीआई के दिशानिर्देशो के अनुरूप है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सभी राज्यों को कर्ज की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन


इस कर्ज के साथ पंजाब की मौजूदा सरकार अब तक कुल 48607 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि राज्य सरकार कर्ज की इस राशि का उपयोग किन-किन मदों में करने वाली है। आरबीआई की तरफ से गत 27 सितंबर को सभी राज्यों के लिए व्यक्तिगत निवेशक रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिये गैर-मुकाबले वाली स्कीम के तहत बोली लगाने वाली स्कीम में कर्ज की पेशकश की गई थी। पंजाब सरकार ने 1500 करोड़ रुपये के मियादी कर्ज के लिए बांड-पत्र की नीलामी कर यह रकम हासिल की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब राज्य पर वित्त वर्ष 2022-23 में 3.12 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं अगले वित्तीय वर्ष के अंत में 3.27 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने कर्ज चुकाने पर बड़ी रकम खर्च की और मूलधन के रूप में 15,946 करोड़ और ब्याज के रूप में 20,100 करोड़ रुपये चुकाए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार को मूलधन के रूप में 16,626 करोड़ और ब्याज के रूप में 22,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि कर्ज लेना एक नियमित प्रक्रिया है और सभी राज्य कर्ज उठाते हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार की यह उपलब्धि रही है कि सरकार ने अब तक 9 से 13 फीसदी ब्याज पर कर्ज लेने के बजाय 6-7 फीसदी ब्याज पर कर्ज लिया है। इससे सरकार पर बहुत अधिक बोझ नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed