फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: To avoid farmers protest, BJP fielded Kisan Morcha campaign committee

Punjab: किसानों के विरोध से बचने का भाजपा ने निकाला फार्मूला, सभी सीटों पर उतारी किसान मोर्चा की प्रचार कमेटी

Sat, 13 Apr 2024 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 01:06 AM IST
सार

पंजाब में किसानों के विरोध से बचने का भाजपा ने नया फार्मूला निकाला है। पार्टी विरोध को शांत कराने के लिए अब किसान भाइयों का ही सहारा ले रही है।

विज्ञापन
Punjab: To avoid farmers protest, BJP fielded Kisan Morcha campaign committee
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगें पूरी न होने को लेकर पंजाब में भाजपा को किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। हालात यहां तक आ पहुंचे है कि भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में घुसने से रोका जा रहा है। ऐसे में अब पंजाब भाजपा ने किसानों के विरोध से बचने और उन्हें शांत कराने के लिए नया फाॅर्मूला तैयार किया है।

विज्ञापन


अब देखना यह है कि भाजपा का यह नया फार्मूला किसान संगठनों के विरोध के आगे टिक पाएगा या नहीं। पंजाब भाजपा ने किसानों के विरोध से बचने और उन्हें शांत कराने के लिए किसान मोर्चा को अब चुनावी कैंपेन के लिए मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


पंजाब भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों से किसान मोर्चा के लोकसभा चुनावी कैंपेन कमेटी के सदस्यों की घोषणा की है। प्रत्येक लोकसभा सीट से एक इंचार्ज और चार को-इंचार्ज बनाए गए हैं। कुल 65 लोगों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नियुक्ति पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर और पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से की गई है। इन नियुक्तियों को काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही सोच यह है कि यह लोग अब किसानों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को लेकर जाएंगे। साथ ही पार्टी की छवि को सुधारने में सहयोग करेंगे।


इन्हें बनाया गया इंचार्ज
किसान मोर्चा लोकसभा चुनावी कैंपेन कमेटी में गुरदासपुर से बिक्रमजीत सिंह रंधावा को, अमृतसर से गुरमक सिंह को, खडूर साहिब से सितारा सिंह को, जालंधर से सतनाम सिंह बिट्टा को, होशियारपुर से करनपाल सिंह गोल्डी को, आनंदपुर साहिब से जतिंदर सिंह अठवाल को, लुधियाना से तेजिंदर कौर तेजी को, फतेहगढ़ साहिब से रणजीत सिंह सरां, को, फरीदकोट से लखविंदर सिंह मोमी को, फिरोजपुर से दविंदर पाल सिंह को, बठिंडा से गुरचरण सिंह संधू को, संगरूर से पलविंदर सिंह और पटियाला से अमरिंदर सिंह ढींडसा को इंचार्ज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed