फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab temperature reached 47.8 degrees weather update news

हाय गर्मी: पंजाब में टूटा 65 साल का रिकार्ड, 47.8 डिग्री पहुंचा पारा, अगले पांच दिन भी राहत के आसार नहीं

Fri, 14 Jun 2024 09:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 09:04 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से मंगलवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इसके बाद पंजाब में मौसम करवट बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर करेगा जिससे ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Punjab temperature reached 47.8 degrees weather update news
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में भीषण गर्मी की मार जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 65 साल का रिकार्ड तोड़ दिया और 47.8 डिग्री के साथ पठानकोट सबसे गर्म रहा। 1958 में लुधियाना का अधिकतम तापमान 17 जून को 47.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


अमृतसर, पठानकोट, हलवारा व पटियाला में हीट वेव का प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भी हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


विभाग ने शुक्रवार के लिए पंजाब के 11 जिलों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन इससे तापमान पर कोई असर न पड़ने से फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकेगी। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री (सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक), लुधियाना का 45.1 डिग्री (सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.6 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), पठानकोट का 46.1, बठिंडा का 44.0, बरनाला का 44.5, फरीदकोट का 46.1, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.9 डिग्री, लुधियाना का 28.8, पटियाला का 28.3, पठानकोट का 27.4, बठिंडा का 28.4 और जालंधर का 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।


पंजाब में बीते सप्ताह 96 फीसदी कम बारिश, आगे भी सामान्य से कम रहेगी
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में सात जून से लेकर वीरवार तक सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य की 10.4 एमएम की बारिश के मुकाबले 0.5 एमएम की बारिश पड़ी है। खास तौर से बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, रूपनगर, मोहाली व एसबीएस नगर पूरी तरह से सूखे रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो हफ्तों में भी सामान्य से कम बारिश रहने की ही संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed