फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab tableau will be seen on kartavya path in 26 January Republic Day

Republic Day: 26 जनवरी की परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी पंजाब की झांकी, पिछली बार हुआ था विवाद

Sun, 22 Dec 2024 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 09:58 PM IST
सार

26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के लिए पंजाब की झांकी को चयनित किया गया है। यह झांकी पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाएगी।

विज्ञापन
Punjab tableau will be seen on kartavya path in 26 January Republic Day
पंजाब की झांकी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस बार पंजाब की संस्कृति और धरोहर पर आधारित झांकी दिखाई जाएगी। पिछली बार पंजाब की झांकी रद्द कर दी गई थी। यह झांकी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान पर आधारित थी। इस पर केंद्र और पंजाब के बीच काफी विवाद हुआ था, यहां तक कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। 

विज्ञापन


सीएम मान ने बीते गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पंजाब की झांकी को दिखाया था। इस झांकी को प्रदेश के हर जिले में स्कूली विद्यार्थियों और लोगों को दिखाया गया था। इस बार 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा बिहार, दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं द्वीप, गोवा, झारखंड, कनार्टक, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की झांकियां पेश की जाएंगी।
विज्ञापन


झांकी में दिखाई पंजाब की विरासत
इस बार केंद्र ने पंजाब की झांकी को शामिल किया है। यह झांकी पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाएगी। सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार पंजाब की झांकी में अपनी जीवंत और रंगीन प्रस्तुति के अलावा राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को उकेरा जाएगा। इसमें सिख विरासत, भंगड़ा, गिद्दा, कृषि परंपराएं और स्वर्ण मंदिर जैसे धार्मिक एवं सद्भाव के प्रतीक पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed