फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Women Commission sent notice to singer Honey Singh over his song ‘Makhna’

'मखना' गाने को लेकर फंसे हनी सिंह, महिला आयोग ने भेजा नोटिस, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Wed, 03 Jul 2019 08:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jul 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab State Women Commission sent notice to singer Honey Singh over his song ‘Makhna’
फाइल फोटो

आए दिन विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उन पर अपने गीत मखना के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप है। पंजाब महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस को हनी सिंह पर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। जानकारी के मुताबिक महिला आयोग का कहना है कि हनी सिंह के गीत मखना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन

आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी और आईजी (क्राइम) को पत्र लिखा है। उनसे हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग की चेयरपर्सन गुलाटी ने कहा कि पुलिस को हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। 

क्योंकि उन्होंने अपने नए गीत मखना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। पुलिस को इस मामले में 12 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। गुलाटी ने कहा कि जिस गीत में भी महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग किया गया हो, वे पूरे पंजाब में प्रतिबंधित किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed