{"_id":"660b71995f434253c801d858","slug":"punjab-state-women-commission-sent-notice-on-objectionable-words-in-new-song-of-singer-jazzy-b-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग, पंजाब महिला आयोग ने गायक जैजी बी को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग, पंजाब महिला आयोग ने गायक जैजी बी को भेजा नोटिस
Tue, 02 Apr 2024 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:27 AM IST
सार
जैजी-बी ने बीते महीने ही गीत ‘मड़क शकीनां दी’ को लॉन्च किया था। पंजाबी गीत को जीत कद्दोंवाला ने लिखा है। जीत कद्दोंवाला को भी इस गीत के लिए साथ ही नोटिस भेजा गया है। गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
jazzy b
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाबी गायक जैजी बी के नए गाने में आपत्तिजनक शब्द पर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जैजी बी को नोटिस जारी किया है, जिसमें एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह अपना पक्ष ई-मेल के जरिये भेजें वर्ना उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जैजी बी का कल जन्मदिन था, उसी दिन उन्हें यह नोटिस भेजा गया। दरअसल जैजी-बी ने बीते महीने ही गीत ‘मड़क शकीनां दी’ को लॉन्च किया था। पंजाबी गीत को जीत कद्दोंवाला ने लिखा है। जीत कद्दोंवाला को भी इस गीत के लिए साथ ही नोटिस भेजा गया है। गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ के साथ की गई है।
नोटिस में साफ लिखा गया है कि मड़क शकीनां दी गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे जैजी-बी की तरफ से गाया गया और उसके लेखक जीत कद्दोंवाला है। इसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है। समाज में महिलाओं के लिए यह बहुत अपमानजनक शब्द है। इसके साथ समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।