{"_id":"c095c816a4649d964f0432ed5c184746","slug":"punjab-state-information-commissioner-had-resign-from-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयुक्त मान ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयुक्त मान ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त हरिंदर पाल सिंह हैरी मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज भवन जाकर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
अपने पत्र में मान ने कहा है कि कुछ निजी कारणों से वह अपना काम करने में असमर्थ हैं, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। जोकि नौ फरवरी 2016 से प्रभावी होगा। मान ने यह पद 14 फरवरी 2012 को संभाला था।
विज्ञापन
इस पद केलिए नामांकन से पहले उन्हें अकाली दल का उप प्रधान बनाया गया था। इससे पहले वह पंजाब यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रहे थे।