{"_id":"6082551707b25a44ab27e47c","slug":"punjab-school-education-department-will-now-give-training-to-12th-pass-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: नौकरी करने के तौर-तरीके सीखेंगे 12वीं पास विद्यार्थी, पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग दिलाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: नौकरी करने के तौर-तरीके सीखेंगे 12वीं पास विद्यार्थी, पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग दिलाएगा प्रशिक्षण
Fri, 23 Apr 2021 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:33 AM IST
सार
विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने वाली कंपनी और विभाग दोनों मिलकर प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों को 2500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी देंगे।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को देगा प्रशिक्षण।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग अब ऐसे विद्यार्थियों को नौकरी करने के तौर-तरीके सिखाने का प्रशिक्षण दिलाएगा। शुरुआत में 200 विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने वाली कंपनी और विभाग दोनों मिलकर प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों को 2500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी देंगे।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण दिलवाने के लिए पांच लाख का अनुदान भी जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में नौकरी किए जाने के तौर तरीके का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण की अवधि दो महीने रखी है। प्रशिक्षण के दौरान विभाग द्वारा प्रति माह प्रति विद्यार्थी 1250 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस दौरान कंपनी द्वारा भी प्रति विद्यार्थी 1250 रुपये दिए जाएंगे। इस तरह प्रत्येक विद्यार्थी को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण उनकी वार्षिक परीक्षा पूरी होने के बाद दिया जाएगा, इसलिए स्कूल मुखियों को विद्यार्थियों से सहमति फार्म भरवाने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण के दो महीने पूरे होने के बाद भी कंपनी और विद्यार्थी के आपसी तालमेल के आधार पर यह अपरेंटिसशिप आगे और बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए कंपनी को ही विद्यार्थी को 2500 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देना होगा
विज्ञापन