फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's farmer protest

किसान आंदोलन: पंजाब में सात किसान संगठन देंगे धरना, कर्जमाफी की करेंगे मांग

Mon, 12 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab's farmer protest
पंजाब के क‌िसान - फोटो : File Photo
मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस फायरिंग के दौरान पांच किसानों की मौत को लेकर पंजाब केकिसान संगठन भी आंदोलन करेंगे। इस कड़ी में सोमवार को जिला व तहसील स्तर पर धरने दिए जाएंगे, जबकि, 16 जून को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान तीन घंटे सभी हाईवे जाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


पंजाब केसात किसान संगठन किसानों की मौत और  कर्ज माफी केमुद्दे पर सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरने देंगे। दोपहर बारह से शाम चार बजे तक धरने केबाद डिप्टी कमिश्नरों को पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन दिए जाएंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) तहसील स्तर पर मौन जलूस निकालेगी। किसान काली पट्टियां बांधकर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


संगठन प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पहले सभी संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन का एलान कर दिया था। इसलिए सोमवार को वह अपना प्रदर्शन करेंगे और दूसरे संगठन अपना। लेकिन शनिवार को दिल्ली में देश भर के किसानों संगठनों की बैठक हुई जिसमें फैसला किया गया कि भविष्य में सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में 16 जून को पंजाब के सभी संगठन मिल कर दोपहर बारह से तीन बजे तक सूबे के सभी हाईवे जाम करेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति तय करने को 19 जून को दिल्ली में फिर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed